सूरज बड़जात्या की नई फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' को हाल ही में CBFC से U/A 13+ रेटिंग मिली है। यह काफी समय बाद उनकी ऐसी फिल्म है जिसे 'U' (यूनिवर्सल) सर्टिफिकेट नहीं मिला।
फिल्म बिना किसी कट के पास हो गई है और 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह सूरज के लिए एक छोटा-सा बदलाव है, क्योंकि वह अक्सर परिवार के लिए साफ-सुथरी फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं।
पारिवारिक ड्रामा में आयुष्मान और शरवरी हैं मुख्य भूमिका में
इस पारिवारिक ड्रामा में आयुष्मान खुराना और शरवरी मुख्य भूमिका में हैं, वहीं अनुपम खेर और सीमा पाहवा भी खास रोल निभाते दिखेंगे।
यह सूरज की सबसे लंबी फिल्मों में से एक है, इसकी अवधि लगभग 3 घंटे है। कहानी 2 परिवारों के साथ रहने और एक-दूसरे को समझने की यात्रा पर आधारित है।
इस फिल्म को राजश्री प्रोडक्शंस और महावीर जैन फिल्म्स ने मिलकर बनाया है और इसका संगीत हिमेश रेशमिया ने दिया है। टिकट की कीमत पिछले साल की हिट फिल्म 'सैयारा' जैसी ही रखी जाएगी।
यह सूरज की राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म 'ऊंचाई' के बाद पहली रिलीज है, ऐसे में दर्शकों को इससे काफी उम्मीदें हैं।