शरद कपूर का भावुक वीडियो देख पसीजा सोनू सूद का दिल, मुश्किल घड़ी में थामा हाथ
लेखन
सयाली
Nov 15, 2026
06:13 pm
क्या है खबर?
शाहरुख खान और सलमान खान जैसे सितारों के साथ काम कर चुके शरद कपूर इन दिनों डिप्रेशन और आर्थिक तंगी से जूझ रहे है। इस बीच उन्होंने वीडियो बनाते हुए बॉलीवुड सितारों से मदद की गुहार लगाई थी। उनके भावुक वीडियो को देखने के बाद अभिनेता सोनू सूद उनकी मदद के लिए आगे आए हैं। द फ्री प्रेस जर्नल के मुताबिक, सोनू रविवार की शाम शरद से मिलकर किसी संभावित प्रोजेक्ट पर चर्चा करने वाले थे।
मदद
मुश्किल दौर से गुजर रहे शरद की मदद को आगे आए सोनू
सूत्रों के मुताबिक, सोनू ने शरद के लिए दवाइयों का भी इंतजाम किया है। वो शरद की मौजूदा परेशानियों को समझने की कोशिश कर रहे हैं और खुद उनके हालात पर नजर रख रहे हैं।
सोनू की मदद और उन्हें काम दिलाने की कोशिश से शरद की स्थिति में सुधार आ सकता है। अभिनेता पिछले 2 साल से गंभीर चोट के कारण बिस्तर पर हैं। लंबे समय से काम न मिलने के कारण वो डिप्रेशन से भी जूझ रहे हैं।