'जोश' के विलेन शरद कपूर पालतू कुत्तों को छोड़ने पर मजबूर, लगाई काम की गुहार
क्या है खबर?
फिल्म 'जोश' में शाहरुख खान के प्रतिद्वंद्वी प्रकाश का किरदार निभाकर मशहूर हुए अभिनेता शरद कपूर इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। हाल ही में उनका एक भावुक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह अपने चार पालतू कुत्तों को अलविदा कहते नजर आए। पैर में गंभीर चोट के कारण वह उनकी देखभाल नहीं कर पा रहे हैं। इस बीच अभिनेता ने फिल्म इंडस्ट्री से काम देने की भावुक अपील भी की है।
खराब सेहत
स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे शरद
शरद की स्वास्थ्य समस्याओं के कारण उनके लिए कुत्तों की देखभाल करना मुश्किल हो गया था। घर में उनकी पत्नी और नवजात बच्चा भी हैं और कोई देखभाल करने वाला नहीं है।
ऐसे में उनके पालतू कुत्तों को 'योडा मुंबई' नामक गैर-लाभकारी संस्था के पशु कल्याण केंद्र में भेज दिया गया। शरद का कुत्तों से अलग होने का कोई इरादा नहीं है और उन्हें उम्मीद है कि जब वे नए बंगले में शिफ्ट होंगे तो उन्हें वापस घर ले आएंगे।
वीडियो
मेरे बच्चों को वापस दे दीजिए- शरद
'बेजुबान पब्लिक वेलफेयर ट्रस्ट' संस्था की संस्थापक हेमा चौधरी ने शरद का वीडियो साझा किया, जो उनकी दोस्त भी हैं।
शरद ने कहा, "अभी मेरे घर पर कुछ हालात चल रहे हैं। इस घर के बाद, जब मुझे अपना नया बंगला मिल जाएगा तो मैं योडा से कहूंगा कि मेरे बच्चों को वापस दे दीजिए, क्योंकि मैं उनके बिना नहीं रह सकता।"
शरद बॉलीवुड इंडस्ट्री में वापसी करने के लिए काम की तलाश भी कर रहे हैं।
चोट
चोट की वजह से छोड़ना पड़ा काम
अभिनेत्री जया भट्टाचार्य के वीडियो में शरद ने उस चोट के बारे में बात की, जिसकी वजह से उन्हें अभिनय से दूरी बनानी पड़ी। अभिनेता ने बताया कि बार्सिलोना की यात्रा के दौरान फुटबॉल खेलते समय उनके पैर में चोट लग गई थी।
शरद अभी ठीक नहीं हुए हैं, लेकिन वह काम पर लौटने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने इंडस्ट्री से अपील करते हुए स्पष्ट किया कि वह आर्थिक मदद नहीं, बल्कि अच्छे किरदार निभाने का मौका मांग रहे हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें वीडियो
फिल्मी दुनिया की चकाचौंध दूर से देखने में अच्छी लगती है, लेकिन जब काम मिलना बंद हो जाता है और आर्थिक तंगी के चलते मानसिक बीमारी घेर लेती है, तब जीवन नर्क बन जाता है।
— Dilip Anjana (@TheKalchakra) November 13, 2026
अभिनेता शरद कपूर, जिन्हें आपने साल 2000 में आई फिल्म ‘जोश’ में शाहरुख़ ख़ान और ऐश्वर्या राय के साथ देखा होगा, आज… pic.twitter.com/hDOhtQXtHL