LOADING...
राजपाल यादव की तीखी टिप्पणी पर सोनू सूद ने दी सफाई, बोले- उनके लिए खुश हूं
राजपाल यादव की टिप्पणी पर सोनू सूद ने चुप्पी तोड़ी

राजपाल यादव की तीखी टिप्पणी पर सोनू सूद ने दी सफाई, बोले- उनके लिए खुश हूं

Mar 03, 2026
04:51 pm

क्या है खबर?

चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं। हाल ही में, अभिनेता ने मुश्किल वक्त के दौरान आर्थिक तौर पर मदद करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। इसके अलावा उन्होंने सोनू सूद के "काम देने" वाले बयान को लेकर भी तीखी प्रतिक्रिया दी। राजपाल के बयान देने के बाद, साेनू ने हालिया बातचीत में सफाई दी और अपनी मंशा को स्पष्ट रूप से जाहिर किया है।

प्रतिक्रिया

"मैंने नहीं कहा कि उन्हें काम की जरूरत"

HT सिटी से बातचीत में सोनू ने कहा, "मुझे उनके लिए खुशी है। मैंने यह नहीं कहा कि उन्हें काम की जरूरत है। मैंने कहा, 'उन्हें साइन करो और एडवांस पेमेंट करो क्योंकि वह इसके लायक है।'" दरअसल,राजपाल की मदद को सबसे पहले आगे आए सोनू ने एक पोस्ट के जरिए साथी लोगों से उन्हें काम देने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि राजपाल उनकी फिल्म का हिस्सा होंगे। इसलिए वह अभिनेता को एडवांस पेमेंट भेज रहे हैं।।

टिप्पणी

राजपाल यादव ने की थी ये टिप्पणी

राजपाल ने स्क्रीन से बात करते हुए सोनू द्वारा उन्हें काम देने की अपील पर अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने कहा, "कृपया इस गलतफहमी से बाहर निकलें कि मुझे काम के लिए बार-बार पूछना पड़ता है। काम मांगने में कोई शर्म नहीं है। सिनेमा मेरा जुनून है, और मैं इस तरह काम करता हूं कि मुझे 4 गुना ज्यादा काम मिल जाता है।" अभिनेता की तीखी प्रतिक्रिया से साफ है कि उन्हें 'काम देने' वाली बात पसंद नहीं आई।

Advertisement