Page Loader
सोनू निगम मीडिया पर भड़के, कहा- सठिया गए हैं क्या, एक ही बात कितनी बार बताऊं?
सोनू निगम मीडिया पर बरसे (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@fanofsonu17)

सोनू निगम मीडिया पर भड़के, कहा- सठिया गए हैं क्या, एक ही बात कितनी बार बताऊं?

May 22, 2025
07:56 pm

क्या है खबर?

गायक सोनू निगम ने जब से बेंगलुरु कॉन्सर्ट के दौरान कन्नड़ भाषा पर टिप्पणी की, वह विवादों में हैं। इसके बाद उन पर FIR भी दर्ज की गई थी। हालांकि, सोनू ने टिप्पणी के लिए कन्नड़ समुदाय के लोगों से माफी भी मांग ली थी। हाल ही में दावा किया गया कि सोशल मीडिया पर कन्नड़ भाषा विवाद को लेकर सोनू भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या से भिड़ गए। अब इस पर खुद गायक ने मीडिया को फटकार लगाई है।

शुरुआत

विवाद शुरू कहां से हुआ?

दरअसल, भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने एक्स पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें एक सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कर्मचारी और एक स्थानीय ग्राहक कन्नड़ भाषा को लेकर बहस करते दिख रहे थे। सूर्या ने कहा कि स्थानीय ग्राहकों से बात करने वाले बैंक कर्मचारियों को कन्नड़ भाषा आनी चाहिए। यह नियम कड़ा होना चाहिए। इस मांग पर सोनू निगम सिंह नाम के एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया दी, जिसे कई मीडिया संस्थानों ने गायक सोनू निगम समझ लिया। ।

ट्विटर पोस्ट

ये था वो वीडियो

नाराजगी

मुझसे प्यार करने वालों के मन में जहर न घोलें- सोनू

दावा किया जा रहा था कि सोनू कन्नड़ भाषा के विरोध में सांसद से उलझ गए हैं। हालांकि, अब सोनू ने खुद वायरल हो रहे उस ट्वीट की सच्चाई बता दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'टाइम्स ऑफ इंडिया, क्या आप पागल हो गए हैं? मैंने कितनी बार कहा है कि मैं एक्स पर नहीं हूं। मेरे नाम पर गलत सूचना फैलाना केवल उन लोगों के दिमाग में जहर घोलना है, जिन्होंने इतने सालों तक मुझे इतना प्यार दिया है।'

पोस्ट

देश की मीडिया से तंग आ गए सोनू

सोनू ने आगे लिखा, 'हर किसी में इतनी समझ नहीं होगी कि वे आपकी खबरों की पड़ताल करे या सच्चाई की जांच करें। मैं इस देश की हताश और क्रूर मीडिया से वाकई तंग आ चुका हूं। बड़ी शर्म की बात है।' सोनू के प्रशंसकों ने भी इस पर नाराजगी जताई। एक ने लिखा, 'आप कानूनी कार्रवाई करो सर।' एक लिखते हैं, 'टाइम्स पर अब भरोसा ही कौन करता है? आप चिंता न करें। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं।'

तंज

साेनू निगम सिंह ने भी मीडिया को घेरा

उधर खुद सोनू निगम सिंह ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों को घेरते हुए एक्स पर लिखा है, 'बहुत गलत बात है ये तो। शब्द मेरे, राय मेरी और श्रेय किसी और को दे दिया जाता है। मीडिया के मित्रों से कहना चाहूंगा बहुत नाइंसाफी है ये।' इस सोशल मीडिया अकाउंट के मालिक ने दावा किया कि 'सोनू निगम सिंह' उनका जन्म का नाम है। वह क्रिमिनल लॉयर हैं और बिहार से हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट