LOADING...
सोनू निगम के कॉन्सर्ट में फैन ने डाला खलल तो भड़के गायक, वीडियो में दी चेतावनी
सोनू निगम के लाइव कॉन्सर्ट का वीडियो सामने आया

सोनू निगम के कॉन्सर्ट में फैन ने डाला खलल तो भड़के गायक, वीडियो में दी चेतावनी

May 12, 2026
12:38 pm

क्या है खबर?

मशहूर गायक सोनू निगम एक बार फिर से चर्चा बटोर रहे हैं। इसका कारण उनका हालिया लाइव कॉन्सर्ट है, जिसका आयोजन महाराष्ट्र के कोल्हापुर में किया गया था। दरअसल, गायक मंच पर पूरे जोश और जुनून के साथ अपनी गायिकी से लोगों का मनोरंजन कर रहे थे। तभी उन्हें एक अप्रत्याशित घटना का सामना करना पड़ा, जब उनका एक जबरा फैन अचानक मंच पर कूदा और प्रस्तुति में खलल डालने की कोशिश की। इस घटना का वीडियो सामने आया है।

वीडियो

कॉन्सर्ट से सामने आया वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि गायक मंच पर गाना गा रहे होते हैं, तभी उनका एक फैन आता है और उनके पैर छूने की कोशिश करता है। सोनू ने उस वक्त खुद को संभाला और स्थिति को संभालने की कोशिश की। जब सुरक्षाकर्मी फैन को मंच से ले जाने आए, तो गायक ने हस्तक्षेप किया और उसे वापस मंच पर बुलाया और गाने का मौका भी दिया। कुल मिलाकर व्यवधान के बावजूद, गायक ने अपना संयम बनाए रखा।

चेतावनी

इस तरह की हरकतों को लेकर दी चेतावनी

हालांकि सोनू ने अपने इंस्टाग्राम पर घटनाक्रम का वीडियो साझा किया और लोगों को ऐसा न करने की चेतावनी दी। उन्होंने लिखा, 'क्यों पिटने वाले काम करते हो श्रोता? इस बार तो बचा लिया, अगली बार नहीं बचा पाऊंगा।' उधर वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, 'सिर्फ आप ही इसे इस तरह संभाल सकते थे।' एक अन्य ने लिखा, 'आपने इसे बहुत अच्छे से संभाला सर और वह वास्तव में अच्छा था।'

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए कॉन्सर्ट का वीडियो

Advertisement