सोनू निगम ने NEET प्रदर्शन पर क्यों साधी थी चुप्पी? अब बताई बड़ी बजह
सोनू निगम ने हाल ही में NEET परीक्षा के विरोध प्रदर्शनों पर चुप रहने की वजह बताई है। उनके गुरु के कार्यक्रम का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे सवालों से कन्नी काटते दिखे थे।
उन्होंने बॉम्बे टाइम्स को बताया कि वे हमेशा उस मौके के एजेंडे का पालन करते हैं और बातचीत को बेवजह की बातों में भटकने नहीं देते, खासकर तब जब उन्हें उस विषय की पूरी जानकारी न हो।
सोनू ने पिता से किया था ये वादा
सोनू ने बताया कि उन्होंने अपने पिता से वादा किया था कि वे किसी भी ऐसे विषय पर टिप्पणी नहीं करेंगे जिसकी उन्हें पूरी जानकारी न हो।
उन्होंने कहा कि NEET विरोध प्रदर्शनों को लेकर उनसे सवाल तो पूछे गए थे, लेकिन उन्हें इसके बारे में खास जानकारी नहीं थी। एक तरफ जहां सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उनकी चुप्पी पर सवाल उठाए, वहीं कई लोगों का मानना था कि सितारों को हर मुद्दे पर अपनी राय देना जरूरी नहीं है।
इसी बीच, सलमान खान और आलिया भट्ट जैसे कई सितारों ने NEET प्रक्रिया में बदलाव की मांग कर रहे छात्रों को खुला समर्थन किया है।