NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / लता मंगेशकर को भव्य श्रद्धांजलि देने के लिए साथ आए 18 लोकप्रिय गायक
    मनोरंजन

    लता मंगेशकर को भव्य श्रद्धांजलि देने के लिए साथ आए 18 लोकप्रिय गायक

    लता मंगेशकर को भव्य श्रद्धांजलि देने के लिए साथ आए 18 लोकप्रिय गायक
    लेखन नेहा शर्मा
    Apr 28, 2022, 07:03 pm 1 मिनट में पढ़ें
    लता  मंगेशकर को भव्य श्रद्धांजलि देने के लिए साथ आए 18 लोकप्रिय गायक
    लता को श्रद्धांजलि देने के लिए साथ आए दिग्गज गायक

    स्वर कोकिला लता मंगेशकर अब हमारे बीच नहीं हैं। उन्होंने इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। लता के निधन के तीन महीने बाद भी उनके चाहनेवाले गमगीन हैं। हर खास मौके पर उन्हें याद किया जाता है। जल्द ही लता की याद में बेहतरीन गायकों की महफिल सजने वाली है। दरअसल, भारत के 18 मशहूर गायक दिवंगत गायिका को श्रद्धांजलि देने के लिए साथ आ रहे हैं। आइए जानते हैं क्या जानकारी मिली है।

    शो में दी जाएगी लता को श्रद्धांजलि

    लता को श्रद्धांजलि देने के लिए शो 'नाम रह जाएगा' आ रहा है, जिसमें सभी सितारे लता को उनके गानों से याद करेंगे। इस सीरीज में सोनू निगम, अरिजीत सिंह, शंकर महादेवन, नितिन मुकेश, नीति मोहन, अलका याग्निक, साधना सरगम, प्यारेलाल, उदित नारायण, शान, कुमार शानू, अमित कुमार, जतिन पंडित, जावेद अली, ऐश्वर्या मजूमदार, स्नेहा पंत, पलक मुच्छल और अन्वेषा दिखाई देंगी। ये सभी लता के सबसे लोकप्रिय गीतों को अपनी आवाज देंगे। शो का प्रोमो भी सामने आया है।

    शो का प्रोमो

    Amar rahegi Lata Mangeshkar ji ki awaaz ✨
    Chaliye ek nazar daalein, unki amar viraasat par.

    Dekhiye,#NaamRehJayega, jald hi StarPlus par. pic.twitter.com/EKF0zny0xr

    — StarPlus (@StarPlus) April 13, 2022

    1 मई से शुरू हो रहा शो

    'नाम रह जाएगा' स्टार प्लस पर 1 मई से शुरू हो रहा है। आठ एपिसोड वाला यह शो हर रविवार शाम सात बजे टेलीकास्ट होगा। इसके निर्माता गजेंद्र सिंह हैं, जो सा रे गा मा पा, अंताक्षरी और म्यूजिक का महा मुकाबला जैसे शो बना चुके हैं। उन्होंने कहा, हम उस परम आवाज को श्रद्धांजलि देने को तैयार हैं, जिसने हमें महान लता मंगेशकर की भावना और आशा से भर दिया। इस कार्यक्रम में लता का परिवार भी मौजूद रहेगा।

    सिंगर शान ने कही ये बात

    शान ने कहा, "इस तरह के भव्य मंच पर देश की सबसे महान गायिका को श्रद्धांजलि देने का अवसर पाकर मैं भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं। इसका हिस्सा बनना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं इसे अपने जीवन के सबसे अच्छे पलों में से एक मानता हूं।" उन्होंने कहा, "लता जी एक ऐसी शख्सियत थीं, जिनसे हर भारतीय गहराई से जुड़ा हुआ था और हमेशा रहेगा। मैं उनका सम्मान करने के साथ उनकी प्रशंसा और उनसे प्यार करता हूं।"

    इस साल 6 फरवरी को हुआ था लता का निधन

    6 फरवरी, 2022 को लता का निधन हुआ था। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांसें लीं। कोरोना से संक्रमित होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वह बहुत दिनों से इस अस्पताल में भर्ती थीं। 13 साल की उम्र से अपना करियर शुरू करने वाली लता को भारत रत्न, पद्म भूषण, पद्म विभूषण, दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड व तीन नेशनल फिल्म पुरस्कार समेत और भी कई पुरस्कारों से नवाजा गया है।

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    लता ने अपने संगीत करियर में 36 भाषाओं में 50,000 से ज्यादा गाने गाए हैं। उन्होंने विदेशी भाषाओं में भी गाने गाए। 1974 में 25,000 गाने रिकॉर्ड कर लता ने पहली बार गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज किया था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    लता मंगेशकर

    ताज़ा खबरें

    बुरी आदतों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो इन 5 तरीकों को अपनाएं हेल्थ टिप्स
    राखी सावंत की मां का निधन, लंबे समय तक लड़ी कैंसर से लड़ाई कैंसर
    नासा का 'मेगा मून रॉकेट' क्रू मिशन के लिए तैयार, परफॉरमेंस के सभी टेस्ट किए पास नासा
    चीन पर नजर रखने के साथ भारत कर रहा परमाणु शस्त्रागार का आधुनिकीकरण- रिपोर्ट चीन समाचार

    लता मंगेशकर

    दिवंगत लता मंगेशकर को मिला सम्मान, '200 सर्वश्रेष्ठ गायकों' में शामिल हुआ नाम BTS
    कंगना ने लता से की अपनी तुलना, कहा- मैं भी पैसों के लिए कभी नहीं नाची कंगना रनौत
    बप्पी लहरी से लेकर केके तक, इस साल इन भारतीय संगीतकारों ने दुनिया को कहा अलविदा बप्पी लहरी
    अलविदा 2022: लता मंगेशकर से लेकर केके तक, इस साल मनोरंजन जगत ने खोए ये कलाकार बॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023