सोनम वांगचुक ने '3 इडियट्स' को लेकर किया बड़ा खुलासा, जानें क्या बोले?
सोनम वांगचुक, जिन्हें फिल्म '3 इडियट्स' में फुंसुख वांगडू का असली चेहरा माना जाता है, अब नीट पेपर लीक विवाद को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ हैं।
हाल ही में अभिनेता ओमी वैद्य, जिन्हें फिल्म में 'चतुर' के नाम से जाना जाता है, ने उनके विरोध प्रदर्शन और सेहत के बारे में जानकारी दी थी।
इसके बाद सोनम ने साफ कर दिया है कि वे फिल्म से अपना नाम जोड़ना नहीं चाहते।
सोनम का खुलासा
सोनम का कहना है कि फिल्म निर्माताओं ने उनकी इजाजत लिए बिना ही, उनके काम के विचारों का इस्तेमाल किया। 'कौन बनेगा करोड़पति' (KBC) शो पर उन्होंने साफ किया था कि भले ही '3 इडियट्स' में उनके काम से प्रेरणा ली गई हो, लेकिन वे किसी भी सीधे जुड़ाव को नहीं मानते।
उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म बनाने वालों ने उनके स्कूल में चुपके से मुलाकात की थी। फिल्म रिलीज होने के बाद उन्होंने फिल्म निर्माताओं को चिट्ठी लिखकर यह बताया कि उनसे कोई सलाह नहीं ली गई थी, लेकिन उन्हें कभी कोई जवाब नहीं मिला।
उनके लिए, फिल्म का किरदार बनने से ज्यादा असल जिंदगी में बदलाव लाना मायने रखता है।