LOADING...
सोनाली कुलकर्णी 5 घंटे के भीषण जाम में हुईं बेहाल, पुलिस के रवैये पर उठाए सवाल
मुंबई-पुणे हाईवे पर फंसीं अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी

सोनाली कुलकर्णी 5 घंटे के भीषण जाम में हुईं बेहाल, पुलिस के रवैये पर उठाए सवाल

Apr 30, 2026
06:27 pm

क्या है खबर?

मशहूर अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी ने बुधवार रात मुंबई से पुणे की यात्रा के दौरान अपना एक डरावना अनुभव साझा किया। अभिनेत्री ने बताया कि वो मुंबई के मानखुर्द ब्रिज पर भारी ट्रैफिक के कारण 5 घंटे से भी अधिक समय तक फंसी रहीं। सोनाली ने सोशल मीडिया पर इस स्थिति को बेहद डरावनी बताया। उन्होंने अपनी कार से बाहर निकलकर एक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें दूर-दूर तक वाहनों की लंबी और थमी हुई कतारें देखी जा सकती हैं।

आपबीती

"5 घंटे से फंसी हूं, न आगे जा सकते ना पीछे"

सोनाली ने कहा, "नमस्ते, मैं इस वक्त मानखुर्द ब्रिज पर हूं। हमें यहां फंसे हुए पूरे 5 घंटे बीत चुके हैं। मैं पुणे जा रही हूं, लेकिन आप मेरे पीछे और आगे का ट्रैफिक देख सकते हैं। हमने ट्रैफिक कंट्रोल टीम को फोन भी किया, लेकिन उनका कहना है कि बस 'धैर्य रखें'। ट्रैफिक इतना भयानक था कि जो लोग इसमें फंसे थे, वे न तो आगे बढ़ पा रहे थे और ना ही पीछे मुड़कर वापस जा सकते थे।

अपील

"प्रार्थना करें... भूख से भी बुरा हाल है"

सोनाली बोलीं, "हम आगे नहीं बढ़ सकते और पूरी तरह फंस चुके हैं, क्योंकि पीछे मुड़ने का भी कोई रास्ता नहीं है। हमारे लिए प्रार्थना करें। पुलिस, अगर आपको कुछ पता है या आप दूसरी तरफ से आकर हमें कोई अपडेट दे सकते हैं, तो कृपया दें। हम यह भी नहीं कह सकते कि हमें भूख लगी है, यह उससे कहीं ज्यादा बड़ी परेशानी है। एक ही जगह पर 5 घंटे तक फंसे रहना वाकई डरावना है।"

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

सोनाली कुलकर्णी का वीडियो

Advertisement

करियर

ऐसा रहा सोनाली कुलकर्णी का फिल्मी सफर

काम के मोर्चे पर बात करें तो सोनाली ने साल 2001 में फिल्म 'दिल चाहता है' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था, जिसमें उनकी जोड़ी सैफ अली खान के साथ काफी पसंद की गई थी। इसके बाद उन्होंने हिंदी और मराठी सिनेमा, दोनों में अपनी एक अलग और मजबूत पहचान बनाई। उन्हें उनकी दमदार और संजीदा अदाकारी के लिए जाना जाता है। सोनाली ने 'देओल' से लेकिर 'नटरंग' और 'दोघी' जैसी कई प्रशंसित मराठी फिल्मों में काम किया है।

आगामी फिल्में

सोनाली कुलकर्णी की आने वाली फिल्में

सोनाली की आने वाली फिल्मों की बात करें ताे उन्हें जल्द ही साउथ के सुपरस्टार नानी की फिल्म 'द पैराडाइज' में देखा जाएगा, जो मूल रूप से तेलुगू में रिलीज होगी। मराठी फिल्म 'हजार वेला शोले' और 'पाहिलेला माणूस' जैसी मराठी फिल्मों में भी सोनाली अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरती नजर आएंगी। मराठी फिल्म रावण कॉलिंग भी उनके पास है। इसके अलावा वो हिंदी फिल्म 'द वाइव्ज' में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराने वाली हैं।

Advertisement