NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जल्द शुरू होगा 'डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स 5', सोनाली और मौनी कर सकती हैं जज
    अगली खबर
    जल्द शुरू होगा 'डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स 5', सोनाली और मौनी कर सकती हैं जज
    'डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स 5' से जुड़ीं सोनाली बेंद्रे और मौनी रॉय

    जल्द शुरू होगा 'डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स 5', सोनाली और मौनी कर सकती हैं जज

    लेखन नेहा शर्मा
    Jan 10, 2022
    11:30 pm

    क्या है खबर?

    डांस रियलिटी शो हमेशा से दर्शकों की पसंद रहे हैं। 'डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स' को भी दर्शक खूब पसंद करते हैं। इस शो में बच्चे अपने डांस का हुनर दिखाते हैं।

    'डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स 5' का दर्शकों बेसब्री से इंतजार है। अब जल्द ही यह सीजन आने वाला है। यही नहीं खबर है कि नए सीजन को सोनाली बेंद्रे और मौनी रॉय जज करती नजर आएंगी।

    आइए जानते हैं और क्या कुछ जानकारी मिली है।

    रिपोर्ट

    शुरू हो गया शो पर काम

    टेलीचक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक इस शो का शुरुआती काम चालू हो चुका है। जज फाइनल होते ही ऑडिशन की डेट भी फाइनल कर ली जाएगी।

    सोनाली बेंद्रे और मौनी रॉय से नए जज के लिए संपर्क किया गया है। शो में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चंडीगढ़, लखनऊ, जयपुर, इंदौर, गुवाहाटी, वडोदरा और पुणे से प्रतियोगी शामिल होंगे।

    तीन से 13 आयु वर्ग के प्रतियोगी लिटिल मास्टर बनने के लिए एक-दूसरे से प्रतिस्पर्धा करेंगे। राघव जुयाल शो को होस्ट करेंगे।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    शो का पहला सीजन फराह खान और संदीप सोपरकर ने जज किया था। दूसरे सीजन को गीता और मास्टर मर्जी ने जज किया। गीता कपूर, अहमद खान और मुदस्सर खान तीसरे सीजन, वहीं मर्जी पेस्टनजी, चित्रांगदा सिंह व सिद्धार्थ आनंद चौथे सीजन के जज थे।

    करियर

    'डांस इंडिया डांस' से हुआ कई सितारों का जन्म

    'डांस इंडिया डांस' की सफलता को देखते हुए 'डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स' की शुरुआत हुई थी। काफी लंबे समय बाद 'डांस इंडिया डांस' टीवी पर लौट रहा है।

    इस शो से कई प्रतियोगी अब सेलेब्रिटी बन चुके हैं। इसमें धर्मेश, शक्ति मोहन, राधव जुयाल, सलमान युसूफ खान, पुनीत जैसे डांसर्स का नाम शामिल है।

    इतना ही नहीं रेमो डिसूजा तो 'ABCD' नाम की डांस फिल्म का भी निर्देशन कर चुके हैं जिसके और भी पार्ट आ चुके हैं।

    रिप्लेसमेंट

    रेमो डिसूजा लेंगे मिथुन चक्रवर्ती की जगह

    ग्रैंड मास्टर मिथुन चक्रवर्ती की जगह शो में रेमो डिसूजा ने ली है। उन्होंने बताया, "DID लिटिल मास्टर्स ना केवल हमारे देश में सबसे कम उम्र की प्रतिभाओं को अपने नृत्य कौशल का प्रदर्शन करने के लिए एक राष्ट्रीय मंच प्रदान करता है, बल्कि उनके कौशल को और निखारता है। उन्हें एक अच्छा कलाकार बनाता है।"

    उन्होंने कहा, "इस शो का हिस्सा बनना सम्मान और खुशी की बात है, क्योंकि ये छोटे बच्चे सचमुच मुझे अंदर से प्रेरित करते हैं।"

    शो

    पहले भी कई शो जज कर चुकी हैं सोनाली

    सोनाली ने सबसे पहले 2008 में 'मिस्टर एंड मिसेज टेलीविजन' को जज किया था। 'इंडियन आइडल' के चौथे सीजन, 'इंडियाज गॉट टैलेंट' और शो 'हिन्दुस्तान के हुनरबाज' की जज भी सोनाली थीं। उन्होंने आखिरी बार 2013-2016 तक 'इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज' को जज किया था।

    बात करें मौनी की तो वह 'नच बलिए 6' से लेकर 'झलक दिखला जा 9' तक कई रियलिटी शो की मेहमान बन चुकी हैं, लेकिन उन्हें कभी जज की कुर्सी पर बैठे नहीं देखा गया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    टीवी जगत की खबरें
    सोनाली बेंद्रे
    रेमो डिसूजा
    मौनी रॉय

    ताज़ा खबरें

    हमास गाजा प्रमुख मोहम्मद सिनवार मारा गया, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने की पुष्टि हमास
    ऋतिक रोशन लेकर आ रहे ये 5 दमदार फिल्में, आपको किसका है इंतजार? ऋतिक रोशन
    'मेट्रो... इन दिनों' का पहला गाना 'जमाना लगे' जारी, अरिजीत सिंह ने दी आवाज सारा अली खान
    अंतरिक्ष में ज्यादातर चीजें क्यों दिखती हैं रंगहीन? यहां जानिए वजह अंतरिक्ष

    टीवी जगत की खबरें

    सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद काम पर लौटीं शहनाज गिल, देखें वायरल वीडियो सोशल मीडिया
    शमिता शेट्टी बनीं 'बिग बॉस 15' की पहली कैप्टन, नॉमिनेशन से हुईं सुरक्षित मनोरंजन
    सिद्धार्थ-शहनाज के आखिरी गाने का नाम बदला, नाराज हुए फैंस बॉलीवुड समाचार
    जातिगत टिप्पणी मामले में युविका चौधरी गिरफ्तार, तीन घंटे पूछताछ के बाद मिली अंतरिम जमानत हरियाणा

    सोनाली बेंद्रे

    कैंसर को हराकर शूटिंग पर लौटीं सोनाली बेंद्रे तो ताहिरा कश्यप ने किया रैंप वॉक बॉलीवुड समाचार
    काला हिरण शिकार मामला: सैफ, सोनाली, तब्बू समेत अन्य दो को हाई कोर्ट का नोटिस जारी बॉलीवुड समाचार
    कैंसर से जंग जीतने के बाद सोनाली बेंद्रे की बॉलीवुड में वापसी की तैयारी बॉलीवुड समाचार
    जब सुनील शेट्टी के साथ कोई अभिनेत्री नहीं करना चाहती थी काम, जानिए दिलचस्प किस्से बॉलीवुड समाचार

    रेमो डिसूजा

    कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा की पत्नी ने कम किया वजन, फोटो देखकर चौंक जाएँगे आप इंस्टाग्राम
    एक बार फिर डिस्को की दुनिया में वापस ले जाने आ रहे हैं टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड समाचार
    वरुण धवन की 'ABCD 2' के डायलॉग से प्रभावित हुई इजराइल सरकार इजरायल
    कोरियोग्राफर सरोज खान की जिंदगी को पर्दे पर उतारने जा रहे हैं रेमो डिसूजा बॉलीवुड समाचार

    मौनी रॉय

    क्या बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार से जल्द शादी करने वाली हैं मौनी रॉय? दुबई
    हॉटस्टार की वेब सीरीज में दिखेंगे ताहिर राज, मौनी रॉय और नेहा शर्मा डिज्नी+ हॉटस्टार
    क्या 27 जनवरी को बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार से शादी रचाएंगी मौनी रॉय? सेलिब्रिटी गॉसिप
    क्या संजय गुप्ता की अगली स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म से जुड़े मीजान जाफरी और मौनी रॉय? बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025