LOADING...
सोनाक्षी सिन्हा ने पहली सालगिरह पर पति जहीर इकबाल पर लुटाया प्यार, साझा कीं अनदेखी तस्वीरें 
सोनाक्षी सिन्हा ने पहली सालगिरह पर पति पर लुटाया प्यार (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@aslisona)

सोनाक्षी सिन्हा ने पहली सालगिरह पर पति जहीर इकबाल पर लुटाया प्यार, साझा कीं अनदेखी तस्वीरें 

Jun 23, 2025
07:25 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने पिछले साल 23 जून को अपने परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में अभिनेता जहीर इकबाल से शादी रचाई थी। दोनों आज अपनी शादी की पहली सालगिरह मना रहे हैं। इस खास मौके पर सोनाक्षी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर जहीर के साथ अपनी अनदेखी तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें दोनों केक काटते हुए अपनी शादी की पहली सालगिरह मना रहे हैं। इसके साथ सोनाक्षी ने जहीर के प्रति प्यार का इजहार किया है।

तस्वीर

मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं- सोनाक्षी

सोनाक्षी ने तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, '1 साल के पति और 8 साल के बॉयफ्रेंड को शादी की पहली सालगिरह की शुभकामनाएं। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं मेरी जान।' बता दें कि सोनाक्षी और जहीर की शादी की पहली सालगिरह पर गाना 'मस्तानी' रिलीज हुआ है, जिसमें इस जोड़े की शादी की खूबसूरत झलकियां देखने को मिल रही हैं। काम के मोर्चे पर बात करें तो सोनाक्षी जल्द ही 'निकिता रॉय' में नजर आएंगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए तस्वीरें

Advertisement