Page Loader
सोनाक्षी सिन्हा ने कितने में खरीदा था घर जिसे वह 25 करोड़ रुपये में बेच रहीं? 
25 करोड़ रुपये में बेच रही सोनाक्षी सिन्हा अपना घर (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@aslisona)

सोनाक्षी सिन्हा ने कितने में खरीदा था घर जिसे वह 25 करोड़ रुपये में बेच रहीं? 

Aug 21, 2024
11:25 am

क्या है खबर?

सोनाक्षी सिन्हा ने पिछले साल सितंबर के मध्य में मुंबई के बांद्रा में समंदर किनारे एक आलीशान घर खरीदा था। उन्होंने तस्वीरें साझा कर खुद इस खबर की जानकारी दी थी। सोनाक्षी ने 2 महीने पहले इसी घर में अपने अपने बॉयफ्रेंड-अभिनेता जहीर इकबाल से शादी रचाई है। अब अभिनेत्री इस घर को बेचने का मन बना लिया है। रियल एस्टेट से जुड़े एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर सोनाक्षी के इस घर को बेचने की जानकारी साझा की गई है।

रिपोर्ट

25 करोड़ रुपये में बेच रहीं घर 

सोनाक्षी का यह घर 2,208 वर्ग फुट के क्षेत्र में फैला हुआ है, जिसे एक साल पहले सोनाक्षी ने 11 करोड़ रुपये में खरीदा था। अब सोनाक्षी इस घर को 25 करोड़ रुपये में बेच रही हैं। यानी एक साल में ही इसकी कीमत दोगुना से भी ज्यादा हो गई। द प्रॉपर्टी स्टोर ने सोनाक्षी के घर का वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा कर लिखा, 'बांद्रा वेस्ट एरिया में 2 BHK, 4,200 स्क्वायर फीट फुट कार्पेट एरिया, सी-व्यू के साथ।'

कामकाज

ये है सोनाक्षी की आगामी फिल्म

कामकाज की बात करें तो सोनाक्षी को आखिरी बार फिल्म 'काकुड़ा' में देखा गया था। यह फिल्म इस साल 12 जुलाई को ZEE5 पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म मे रितेश देशमुख और साकिब सलीम भी मुख्य भूमिका में थे। अब सोनाक्षी 'निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस' में नजर आएंगी। फिलहाल इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा होना बाकी है। उधर, जहीर पिछली बार आयुष शर्मा की फिल्म 'रुस्लान' में दिखे थे। इस फिल्म में उन्होंने कैमियो किया था।