सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल की पहली सालगिरह पर प्रशंसकों को मिला तोहफा, गाना 'मस्तानी' हुआ रिलीज
क्या है खबर?
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को एक साल पूरा हो गया है। दोनों 23 जून को अपनी शादी के पहली सालगिरह मना रहे हैं। इस खास मौके पर इस जोड़े को प्रशंसकों को बड़ा तोहफा मिला है। दरअसल, सोनाक्षी और जहीर का गाना 'मस्तानी' रिलीज हो गया है, जिसमें दोनों की शादी की झलकियां देखने को मिल रही हैं। इस गाने को राशि सूद ने अपनी आवाज दी है। गाने के बोल भी इन्होंने ही लिखे हैं।
शादी
खूब चर्चा में रही जहीर-सोनाक्षी की शादी
सोनाक्षी और जहीर ने पिछले साल 23 जून को अपने बॉयफ्रेंड जहीर से धर्म की दीवार तोड़ शादी रचाई थी। अलग-अलग धर्मों से ताल्लुक रखने वाले सोनाक्षी और जहीर ने 'स्पेशल मैरिज एक्ट 1954' के तहत अपनी शादी को पंजीकृत कराया था। सोनाक्षी-जहीर की पहली मुलाकात सलमान खान की पार्टी में हुई थी। यहीं पहली बार दोनों मिले और उनकी दोस्ती हुई। इसके बाद दोनों के बीच मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ। फिर धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई।
निकिता रॉय
जल्द 'निकिता रॉय' में नजर आएंगी सोनाक्षी
काम के मोर्चे पर बात करें तो काफी समय से सोनाक्षी फिल्म 'निकिता रॉय' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। उनकी यह फिल्म 27 जून, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के निर्देशन की कमान सोनाक्षी के बड़े भाई कुश सिन्हा ने ही संभाली है। बता दें कि सोनाक्षी के अलावा इस फिल्म में परेश रावल, सुहैल नय्यर और अर्जुन रामपाल जैसे कलाकार भी अपनी अदाकारी का तड़का लगाते हुए नजर आएंगे।