सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल की शरारती 'मेलोडी' केमिस्ट्री, वीडियो देख फैंस हुए दीवाने
सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल भी अब इंस्टाग्राम पर चल रहे मेलोडी ट्रेंड में शामिल हो गए हैं। उनके इस वीडियो में सोनाक्षी, जहीर से पूछती हैं कि वे क्या कहना चाहते हैं।
इसके जवाब में जहीर मुस्कुराते हुए कहते हैं, 'आप जानती हैं कि मैं आपसे कितना प्यार करता हूं।' इस पर सोनाक्षी नहीं कहती हैं।
इसके बाद वे अपनी जेब से एक मेलोडी टॉफी निकालते हैं और मजाकिया अंदाज में कहते हैं, 'मेलोडी खाओ, खुद जान जाओ।' वहीं इस वीडियो को देखकर फैंस ने उनके इस शरारती वीडियो और प्यारी केमिस्ट्री को खूब पसंद किया।
कैसे शुरू हुआ मेलोडी का क्रेज
मेलोडी का यह क्रेज तब शुरू हुआ जब इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने प्रधानमंत्री मोदी से अपनी मुलाकात के दौरान उन्हें मिली एक मेलोडी टॉफी का जिक्र किया। उनके इस बयान के बाद इंटरनेट पर मीम्स और रील्स की बाढ़ आ गई।
अब सोनाक्षी और जहीर जैसे बड़े सितारे भी इसमें शामिल हो गए हैं, जिससे यह ट्रेंड और भी ज्यादा पॉपुलर हो गया है। उनके इस वीडियो पर फैंस ने खूब कमेंट्स किए हैं।
कुछ लोग जहां सोनाक्षी के प्यारे एक्सप्रेशन्स की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कई लोग इस कपल की मजेदार एनर्जी को लेकर तरह-तरह के मजाक भी कर रहे हैं।