NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सोनाक्षी सिन्हा ने पूरा किया अपना सपना, मुंबई में खरीदा खूबसूरत 4BHK घर
    अगली खबर
    सोनाक्षी सिन्हा ने पूरा किया अपना सपना, मुंबई में खरीदा खूबसूरत 4BHK घर

    सोनाक्षी सिन्हा ने पूरा किया अपना सपना, मुंबई में खरीदा खूबसूरत 4BHK घर

    लेखन भावना साहनी
    Jan 23, 2021
    07:19 pm

    क्या है खबर?

    इन दिनों बॉलीवुड अदाकाराओं के बीच अपना घर खरीदने की जैसे होड़ मची हुई है। हाल ही में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने भी प्रोपर्टी में निवेश किया है। दरअसल, उन्होंने मुंबई के बांद्र इलाके में अपने लिए एक 4BHK का शानदार घर खरीदा है। इसी के साथ उन्होंने अपना एक सपना भी पूरा कर लिया है।

    सोनाक्षी का कहना है कि उनका हमेशा से ही यह सपना रहा है कि वह अपने पैसों से अपने लिए एक घर खरीदें।

    सपना

    सोनाक्षी 30 साल की उम्र तक पूरा करना चाहती थीं सपना

    हिन्दुस्तान टाइम्स के अनुसार अपने नए घर को लेकर सोनाक्षी का कहना है, "जब से मैंने काम करना शुरू किया है मेरा हमेशा से सपना रहा है कि मैं अपना घर खरीदूं।"

    उन्होंने कहा, "मेरा सपना था कि मैं 30 साल की उम्र तक अपनी मेहनत की कमाई से अपना खुद का घर खरीद लूं। हालांकि, कुछ साल पहले मैंने वह समय सीमा बेशक पार कर ली है, लेकिन आखिरकार घर खरीदने का मेरा सपना पूरा हो गया।"

    नया घर

    नए घर में शिफ्ट नहीं होंगी सोनाक्षी

    वैसे, सोनाक्षी अब भी अपने परिवार के साथ ही अपने पुराने घर 'रामायण' में ही रहना चाहती हैं। उनका कहना है, "मुझे अपने परिवार के साथ ही घर पर रहने में मजा आता है और मेरी कभी ऐसी कोई योजना नहीं रही कि मैं दूसरे घर में जाकर रहूं।"

    'दबंग' अभिनेत्री का कहना है कि यह घर उनके लिए सिर्फ एक शानदार निवेश और सपने को पूरा करने के लिए ही खरीदा गया है।

    फ्लोर

    सोनाक्षी के लिए रामायण में बनाया गया अलग फ्लोर

    गौरतलब है कि पिछले साल नवंबर में रामायण में ही सोनाक्षी के एक अलग फ्लोर बनवाया गया है। जिसके इंटीरियर डिजाइनिंग में आर्ट डायरेक्टर रूपिन सूचक ने काफी मदद की। इसे सोनाक्षी की पसंद के मुताबिक तैयार किया है।

    सोनाक्षी के इस अलग फ्लोर को लेकर रूपिन ने अपने एक बयान में कहा कि यह बहुत साफ और हवादार है। यहां बेहद आकर्षक वाइब्स महसूस होती है। यह खूबसूरत और आरामदायक जगह है।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    देखिए सोनाक्षी का फ्लोर

    Instagram post

    A post shared by rupinsuchak on January 23, 2021 at 4:49 pm IST

    वर्क फ्रंट

    इन फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं सोनाक्षी सिन्हा

    सोनाक्षी की आगामी फिल्मों पर बात करें तो इन दिनों वह अजय देवगन की फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' को लेकर चर्चा में हैं।

    इसके अलावा वह अपने डिजिटल डेब्यू को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्हें फिल्मकार रीमा कागती के निर्देशन में बन रही इस वेब सीरीज को 'फॉलन' शीर्षक दिया गया, जिसमें सोनाक्षी लीड रोल में दिखेंगी।

    कुछ दिन पहले ही खबर आई थी कि अभिनेत्री को श्री नारायण की एक सामाजिक ड्रामा फिल्म में भी देखा जाएगा।

    जानकारी

    इन अभिनेत्रियों ने भी हाल ही में खरीदा अपना घर

    कुछ दिन पहले ही जाह्नवी कपूर ने जुहू इलाके में अपने लिए एक आलिशान घर खरीदा है। उनके इस घर की कीमत 39 करोड़ रुपये बताई जा रही है। उनके अलावा हाल ही में जैकलीन फर्नांडीज ने भी मुंबई में अपना घर खरीद लिया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    सोनाक्षी सिन्हा

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    बॉलीवुड समाचार

    माधवन की सिफारिश पर 'तनु वेड्स मनु' में मुझे कंगना से रिप्लेस किया गया- नीतू चंद्रा मनोरंजन
    'कृष 4' में सुपरहीरो और सुपरविलेन, दोनों का किरदार निभाएंगे ऋतिक रोशन- रिपोर्ट मनोरंजन
    फिर योद्धा बनेंगी कंगना रनौत, 'मणिकर्णिका रिटर्न्स- द लीजेंड ऑफ दिद्दा' की चर्चा शुरू मनोरंजन
    सीधे नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो सकती है कार्तिक आर्यन की 'धमाका' नेटफ्लिक्स

    मनोरंजन

    क्या जल्द ही दुल्हन बनेंगी मौनी रॉय? जानिए किसे कर रही हैं डेट! बॉलीवुड समाचार
    अब तब्बू भी हुईं सोशल मीडिया हैकर्स का शिकार, इंस्टाग्राम अकाउंट किया गया हैक इंस्टाग्राम
    महेश मांजरेकर के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत, लगा शख्स के साथ मारपीट करने का आरोप बॉलीवुड समाचार
    'तांडव' विवाद: अब लखनऊ में निर्माताओं के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत, हो सकती है गिरफ्तारी बॉलीवुड समाचार

    सोनाक्षी सिन्हा

    भाईजान ने दिखाई दरियादिली, 'दबंग' के अपने इस को-स्टार का उठाया इलाज का खर्चा बॉलीवुड समाचार
    जबरदस्त है 'मिशन मंगल' का दूसरा ट्रेलर, दिख रहा कैसे पूरा हुआ था मिशन अक्षय कुमार
    इस 15 अगस्त 'सेक्रेड गेम्स 2' और ये बड़ी फिल्में हो रहीं रिलीज़ अक्षय कुमार
    फ्रॉ़ड केस में बयान दर्ज कराने मुरादाबाद पहुंचीं सोनाक्षी सिन्हा, जानिए पूरा मामला जयपुर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025