सोहेल खान की 'अलायंस' में धांसू एंट्री, बोले- मुझे उकसाने की कोशिश न करें, वरना गुस्सा झेलना भारी पड़ेगा
सोहेल खान ने हाल ही में टीवी रियलिटी शो 'अलायंस' में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ली है। शो में आते ही उन्होंने वादा किया है कि वे दर्शकों को अपना असली चेहरा दिखाएंगे। सोहेल ने कहा, "मेरी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए हैं, लेकिन मैं बीती बातों पर रोने के बजाय आगे बढ़ने में भरोसा रखता हूं।"
इसके साथ ही उन्होंने शो के बाकी प्रतियोगियों को सीधे शब्दों में चेतावनी दी है कि वे उन्हें फालतू में परेशान या उकसाने की कोशिश न करें, वरना उनका गुस्सा झेलना भारी पड़ेगा। शो में पहले से ही काफी ड्रामा चल रहा है, ऐसे में सोहेल के आने से मुकाबला और भी मजेदार हो गया है।
रवि किशन और वंशाज के बाहर होने के बाद सोहेल की एंट्री
सोहेल खान की एंट्री ऐसे समय में हुई है, जब वंशाज सिंह और रवि किशन शो से बाहर हो चुके हैं। कुणाल खेमू द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस रियलिटी शो में सितारों और इन्फ्लुएंसर्स को मिलाकर कुल 16 प्रतियोगी हैं, जिन्हें चार अलग-अलग 'अलायंस' में बांटा गया है। ये सभी हर हफ्ते शारीरिक और दिमाग के टास्क पूरे करते हैं और जीतने वाले को 50 लाख रुपये का इनाम मिलेगा। सोहैल से ठीक पहले वृद्धि पटवा और अगू स्टेनलेट चिडोजी ने भी शो में वाइल्डकार्ड के रूप में एंट्री ली है।