LOADING...
सोहेल खान ने सालों बाद तलाक पर तोड़ी चुप्पी- उसे खो दिया, जिससे सच्चा प्यार था
सीमा सजदेह से हुए तलाक पर बोले सोहेल खान

सोहेल खान ने सालों बाद तलाक पर तोड़ी चुप्पी- उसे खो दिया, जिससे सच्चा प्यार था

Jul 12, 2026
07:09 pm

क्या है खबर?

रियलिटी शो 'अलायंस' में वाइल्डकार्ड प्रतियोगी के तौर पर सीमा सजदेह की एंट्री के बाद सोहेल खान और उनके बीच एक बेहद भावुक पुनर्मिलन देखने को मिला। इस दौरान सोहेल ने कबूला कि शादी के वक्त काम के तनाव ने उनके मानसिक संतुलन को प्रभावित किया था, लेकिन इस शो ने उन्हें एक बार फिर एक-दूसरे के करीब आने में मदद की है। शो में अभिनेता-निर्देशक सोहेल ने सीमा सजदेह से हुए अपने तलाक पर सालों बाद चुप्पी तोड़ी है

खुलासा

करियर के तनाव ने तोड़ा रिश्ता

शो के दौरान निखिल चिनापा से बातचीत में सोहेल ने कबूल किया कि उस वक्त उनका करियर ठीक नहीं चल रहा था, जिसके तनाव ने उनके मानसिक संतुलन और व्यवहार को बिगाड़ दिया। उन्होंने भावुक होकर कहा, "अपने उसी बर्ताव के कारण मैंने उस इंसान को खो दिया, जिससे मैं बेहद प्यार करता था।" सोहेल ने ये भी साफ किया कि अलग होने के बावजूद उनके दिल में सीमा के लिए आज भी पूरा सम्मान और इज्जत बनी हुई है।

सम्मान

"वो मेरे बच्चों की मां हैं, दिल में प्यार से बढ़कर सम्मान है"

सोहेल खान ने सीमा के प्रति अपना सम्मान जताते हुए कहा, "वो मेरे 2 प्यारे बच्चों की मां हैं, इसलिए प्यार से भी बढ़कर मेरे दिल में उनके लिए बेहद सम्मान है।" सोहेल ने इस शो को अपने लिए यादगार बताते हुए आगे कहा कि भले ही वे अलग हो चुके हैं, लेकिन इस शो ने उन्हें फिर से साथ लाकर बातचीत करने और एक-दूसरे पर भरोसा जताने का मौका दिया है, जिससे उनके बीच की दूरी मिट गई है।

Advertisement

अलगाव

तलाक के बाद भी साथ हैं सोहेल और सीमा

सोहेल और सीमा ने साल 1998 में घर से भागकर पहले आर्य समाज रीति-रिवाज और फिर निकाह कर शादी की थी। शादी के 24 साल बाद साल 2022 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया। हालांकि, तलाक के बाद भी दोनों के बीच अच्छे संबंध हैं और वे मिलकर अपने दोनों बेटों की परवरिश कर रहे हैं। यही वजह है कि सीमा आज भी खान परिवार के पारिवारिक कार्यक्रमों में अक्सर नजर आती हैं।

Advertisement