Loading...
सलमान खान को 'पाखंडी मूर्ख' कहने के बाद सोफिया हयात का यू-टर्न, अब दे रहीं सफाई
सोफिया हयात ने अपनी टिप्पणी पर सफाई दी

सलमान खान को 'पाखंडी मूर्ख' कहने के बाद सोफिया हयात का यू-टर्न, अब दे रहीं सफाई

Sep 22, 2026
10:38 am

क्या है खबर?

'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान ने आलोचकों को करारा जवाब दिया था। उन्होंने अपनी शर्ट उतारकर अपने मजबूत शरीर को दिखाया था और उन आलोचकों पर जमकर बसरे थे, जो उनकी उम्र और वजन का लगातार मजाक उड़ाते हैं। सलमान के बिना शर्ट वाले अंदाज पर 'बिग बॉस 7' की पूर्व प्रतियोगी सोफिया हयात ने निशाना साधा था और उन्हें पाखंडी मूर्ख बताया था। हालांकि, अब वह अपने बयान पर सफाई दे रही हैं।

स्पष्टता

किसी की शक्ल-सूरत को लेकर आलोचना नहीं करनी चाहिए- सोफिया

सोफिया ने सोशल मीडिया के जरिए स्पष्ट किया कि वह सलमान को पाखंडी मूर्ख बताकर उनकी उम्र पर टिप्पणी नहीं कर रही थीं।

उन्होंने अपनी पोस्ट में सफाई देते हुए लिखा, 'हमें सलमान की शक्ल-सूरत की आलोचना नहीं करनी चाहिए। वह बहुत अच्छे दिखते हैं। मुझे उनकी शक्ल व सूरत से कोई परेशानी नहीं है। जो भी ऐसा करता है, वह संकीर्ण सोच रखता है। उम्र एक वरदान है। 20 साल के युवा दुनिया नहीं चलाते।'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT

बयान

सोफिया ने क्यों की थी सलमान की आलोचना?

सोफिया ने सलमान का 'वीकेंड का वार' वाला क्लिप साझा करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा था, 'सलमान एक पाखंडी बेवकूफ है। जब मैं 'बिग बॉस' में थी, तब उन्होंने मेरे शरीर और चेहरे की आलोचना की... और गौहर (खान) से कहा था कि उनका शरीर अच्छा है। छी।'

बता दें कि सोफिया पेशे से मॉडल, अभिनेत्री और गायिका हैं, जिन्होंने 'बिग बॉस 7' में वाइल्ड कार्ड बनकर प्रवेश किया था। उस सीजन को गौहर खान ने जीता था।

ADVERTISEMENT