सलमान खान ने 'बिग बॉस' में उतारी शर्ट तो भड़क गईं सोफिया हयात, बोलीं- पाखंडी बेवकूफ
क्या है खबर?
'बिग बॉस 7' की पूर्व प्रतियोगी सोफिया हयात ने सलमान खान के बिना शर्ट वाले अंदाज पर निशाना साधते हुए उन्हें पाखंडी बताया। एक्स पर वीडियो शेयर कर सोफिया ने आरोप लगाया कि शो के दौरान खुद सलमान ने उनके चेहरे और शरीर की आलोचना की थी, जबकि गौहर खान की तारीफ की थी। बता दें कि उस सीजन की विजेता गौहर खान थीं, जिसमें कुशल टंडन और प्रत्युषा बनर्जी जैसे कई कलाकार शामिल हुए थे।
हमला
सोफिया ने यूं साधा सलमान पर निशाना
सलमान ने 'बिग बॉस 20' में 'वीकेंड का वार' के हालिया एपिसोड के दौरान अपनी शर्ट उतार दी। सोफिया ने इस पल का एक वीडियो क्लिप शेयर करते हुए ट्रोल्स और लुक्स पर सलमान के रुख पर सवाल उठाए।
उन्होंने लिखा, 'सलमान एक पाखंडी बेवकूफ हैं। जब मैं 'बिग बॉस' में थी, तब उन्होंने मेरे शरीर और चेहरे की आलोचना की थी... और गौहर (खान) से कहा था कि उनका शरीर अच्छा है। बेहद दुखद।'
पलटवार
ट्रोल्स को सलमान का करारा जवाब
सलमान ने मंच पर अपनी हैट और शर्ट उतारकर उन लोगों को मुंहतोड़ जवाब दिया, जो लंबे समय से उनके वजन और लुक्स को लेकर उन्हें ट्रोल कर रहे थे।
उन्होंने ट्रोल्स को ललकारते हुए कहा, "भाई मोटा हो गया है, भाई को ट्रोल करो... कर लो ट्रोल, ये लो। कर लो ट्रोल। आओ, ट्रोल करना है न? ट्रोल करना पसंद है? ये देखो, क्लोज-अप कर लो।"
उनका ये बेबाक अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ट्विटर पोस्ट
सोफिया का पोस्ट
SALMAN is an hypocritical idiot. When I was in Bigg Boss he criticised my body and face..and told Gauhar her body was good. Argh. https://t.co/ENXSfqMlz9
— Sofia Hayat (@sofiahayat) September 19, 2026
परिचय
कौन हैं विवादों में रहने वाली सोफिया हयात?
बता दें कि सोफिया हयात मॉडल, अभिनेत्री और गायिका हैं, जो 'बिग बॉस 7' में वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी के तौर पर शामिल हुई थीं।
विवादों में रहने वाली सोफिया इसी सीजन में अरमान कोहली पर मारपीट का आरोप लगाकर चर्चा में आई थीं।
बता दें कि 'बिग बॉस 7' की विजेता गौहर खान बनी थीं, जबकि तनीषा मुखर्जी फर्स्ट रनर-अप रहीं। दिवगंत प्रत्युषा बनर्जी, कुशल टंडन, काम्या पंजाबी और एजाज खान जैसे कलाकार भी इस चर्चित सीजन का हिस्सा थे।