Loading...
'बिग बॉस 20': कैटरीना के ट्रोल्स के मुंह पर सलमान का तमाचा, स्टेज पर उतारी टी-शर्ट
'बिग बॉस 20': ट्रोल्स पर जमकर बरसे सलमान खान

'बिग बॉस 20': कैटरीना के ट्रोल्स के मुंह पर सलमान का तमाचा, स्टेज पर उतारी टी-शर्ट

Sep 20, 2026
09:57 am

क्या है खबर?

हाल ही में अंबानी परिवार के गणपति उत्सव में पति विक्की कौशल के साथ शामिल हुईं कैटरीना कैफ को डिलीवरी के बाद उनके बढ़ते वजन को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया। इस बॉडी-शेमिंग के बीच 'बिग बॉस 20' के हालिया 'वीकेंड का वार' प्रोमो में सलमान अप्रत्यक्ष रूप से कैटरीना के ट्रोल्स को फटकार लगाते नजर आए। उन्होंने मां बनने के बाद महिलाओं के शरीर में आने वाले बदलावों पर टिप्पणी करने वालों को करारा जवाब दिया।

प्रतिक्रिया

वजन और उम्र पर कमेंट करने वालों पर सलमान की खरी-खरी

सलमान खान ने ट्रोलिंग की आम असंवेदनशील भाषा का जिक्र कर अपनी बात शुरू की।

वो बोले, "जब कोई अभिनेत्री वजन बढ़ाती है तो तुरंत मोटी हो गई है जैसी टिप्पणियां आने लगती हैं। किसी उम्रदराज अभिनेता को खारिज करते हुए लोग आसानी से बूढ़ा हो गया है कह देते हैं। लोग अक्सर इन बयानों को बेहद सामान्य मानकर बोल देते हैं, जबकि असलियत में ये बातें किसी व्यक्ति के लिए बड़ी व्यक्तिगत, आहत करने वाली और गहरी होती हैं।"

गुस्सा

"सिर्फ इसलिए क्यों ट्रोल करना कि वो प्रेग्नेंट हुई है?"

सलमान ने खासतौर से गर्भावस्था के बाद महिलाओं के शरीर पर की जाने वाली भद्दी टिप्पणियों पर ऐतराज जताया।

उन्होंने कहा कि मां बनने की प्रक्रिया महिला के शरीर को बदल देती है और सिर्फ इसलिए कि वो सार्वजनिक जीवन में वापस लौट आई है, उससे तुरंत पहले जैसी दिखने की उम्मीद करना पूरी तरह गलत है। उन्होंने ट्रोल्स पर निशाना साधते हुए सवाल किया, "आप किसी को सिर्फ इसलिए क्यों ट्रोल करना चाहते हैं कि वो प्रेग्नेंट हुई है?"

ADVERTISEMENT

संदेश

बिना नाम लिए कैटरीना के ट्रोल्स को दिया कड़ा संदेश

सलमान ने ये भी स्पष्ट किया कि मां बनने के बाद जब महिलाएं सार्वजनिक जीवन में लौटती हैं तो वे अपनी गति से काम करेंगी और चाहें तो फिटनेस पर ध्यान देंगी। उन्होंने कहा, "जब वे फिल्मों में वापस आएंगी तो फिर से फिट हो जाएंगी।"

भले ही उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन ये बयान ठीक ऐसे समय आया, जब कैटरीना की मातृत्व की जगह केवल उनके बढ़े वजन को लेकर उन्हें जबरदस्त ट्रोल किया जा रहा था।

ADVERTISEMENT

खरी-खरी

दूसरों पर सवाल उठाने से पहले खुद को शीशे में देखें- सलमान

महिलाओं के मुद्दे पर बात करने के बाद सलमान ने खुद के उम्र को लेकर ट्रोल होने का अनुभव साझा किया।

सलमान बाले कि 60 साल की उम्र में वो अच्छी तरह जानते हैं कि लोग उनके लुक्स पर टिप्पणी करेंगे।

उन्होंने स्पष्ट कहा, "बेशक मैं 60 का हो गया हूं और मैं हमेशा 'मैंने प्यार किया' वाले दौर जैसा नहीं दिख सकता। सलमान ने दूसरों को जज करने वालों को पहले खुद को शीशे में देखने की सलाह दी।

चैलेंज

"भाई मोटा हो गया है, करो ट्रोल"

ट्रोल्स से केवल बहस करने के बजाय सलमान ने उन्हें वही दे दिया, जो वे चाहते थे। उन्होंने स्टेज पर ही अपनी टोपी, जैकेट और टी-शर्ट उतार दी, अपना मेकअप पोंछा और खुद को ट्रोल्स के सामने पेश कर दिया।

उन्होंने अपने लुक्स पर लगातार उंगली उठाने वालों को सीधी चुनौती देते हुए कहा, "भाई मोटा हो गया है। भाई को ट्रोल करो।" सलमान ने साबित कर दिया कि उन्हें किसी भी तरह की ट्रोलिंग से कोई फर्क नहीं पड़ता।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए सलमान का वीडियो

दो टूक

सलमान बोले- आपने फिल्म की टिकट खरीदी है, हमें नहीं खरीदा

सलमान ने किसी के काम को नापसंद करने और व्यक्ति पर निजी हमला करने के बीच साफ अंतर बताया।

उन्होंने कहा, "अगर किसी को उनकी एक्टिंग या फिल्म पसंद नहीं आती तो वे बेझिझक कह सकते हैं। काम की आलोचना में कुछ गलत नहीं है। आप कहिए कि काम अच्छा नहीं है या फिल्म पसंद नहीं आई, लेकिन इसे निजी गाली-गलौज में नहीं बदलना चाहिए।"

सलमान ने दर्शकों से कहा, "आपने फिल्म की टिकट खरीदी है, हमें नहीं खेरीदा।"

ADVERTISEMENT