NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / एक दशक तक फिल्म इंडस्ट्री से क्यों दूर रहीं भाग्यश्री? अभिनेत्री ने बताई वजह
    मनोरंजन

    एक दशक तक फिल्म इंडस्ट्री से क्यों दूर रहीं भाग्यश्री? अभिनेत्री ने बताई वजह

    एक दशक तक फिल्म इंडस्ट्री से क्यों दूर रहीं भाग्यश्री? अभिनेत्री ने बताई वजह
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Nov 07, 2021, 04:39 pm 1 मिनट में पढ़ें
    एक दशक तक फिल्म इंडस्ट्री से क्यों दूर रहीं भाग्यश्री? अभिनेत्री ने बताई वजह
    फिल्म इंडस्ट्री से क्यों दूर रहीं भाग्यश्री?

    अपने जमाने की सदाबहार अभिनेत्री भाग्यश्री को भला कौन नहीं जानता। एक समय जब उनका करियर बुलंदियों पर था, तब उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी। कई लोगों का मानना है कि पारिवारिक जिंदगी बिताने के लिए भाग्यश्री ने बॉलीवुड से दूरी बनाई थी। अब एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया है कि क्यों एक दशक तक वह फिल्म इंडस्ट्री से दूर रहीं। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।

    इस परेशानी के कारण फिल्मों से दूर रहीं भाग्यश्री

    भाग्यश्री ने करीब एक दशक बाद कंगना रनौत की फिल्म 'थलाइवी' के साथ बड़े पर्दे पर वापसी की है। इस फिल्म में कंगना मुख्य भूमिका में थीं। हिन्दुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में भाग्यश्री ने कहा कि स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के कारण उन्होंने न्यूट्रीशन और फिटनेस की पढ़ाई की है। उन्होंने कहा, "2014-15 में टीवी शो 'लौट आओ त्रिशा' की शूटिंग के दौरान मैं अपने राइट हैंड को मूव नहीं कर पा रही थी।"

    एक साल के बाद कैसे उबर पाईं भाग्यश्री?

    भाग्यश्री ने बताया कि करीब एक साल के बाद वह इस समस्या से उबर पाई थीं। भाग्यश्री ने आगे कहा, "मैंने अमेरिका के स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से न्यूट्रीशन और फिटनेस की पढ़ाई की थी। डॉक्टरों ने सर्जरी करवाने का सुझाव दिया था, लेकिन मैं वास्तव में इससे डरी हुई थी। लेकिन मैंने इस समस्या को खुद ठीक किया, जो डॉक्टरों के लिए काफी सरप्राइजिंग था। मुझे लगा कि साधारण जीवनशैली से आप कुछ भी कर सकते हैं।"

    'मैंने प्यार किया' से मिली थी भाग्यश्री को शोहरत

    1989 में रिलीज हुई फिल्म 'मैंने प्यार किया' से भाग्यश्री रातों-रात स्टार बन गई थीं। इस फिल्म के जरिए उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म में उनके अपोजिट भूमिका में सलमान खान नजर आए थे। इस फिल्म में उनकी मासूमियत ने सभी का दिल जीत लिया था। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। सोशल मीडिया पर भाग्यश्री अक्सर अपनी फिटनेस वीडियो पोस्ट करती रहती हैं।

    पैन इंडिया फिल्म 'राधे श्याम' में दिखेंगी भाग्यश्री

    भाग्यश्री अब बॉलीवुड में फिर से अपना सिक्का जमाना चाहती हैं। उन्हें बॉलीवुड के अच्छे प्रोजेक्ट की तलाश है। 'थलाइवी' से पहले उन्हें 2010 में आई फिल्म 'रेड अलर्टः द वॉर विदिन' में देखा गया था। इस फिल्म में सुनील शेट्टी और विनोद खन्ना भी नजर आए थे। वह वर्तमान में एक पैन इंडिया फिल्म 'राधे श्याम' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म जल्द दर्शकों के बीच आ सकती है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    आगामी फिल्में
    थलाइवी
    भाग्यश्री

    ताज़ा खबरें

    जन्मदिन विशेष: सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप IMDb रेटेड फिल्में, जिनका OTT पर ले सकते हैं मजा सिद्धार्थ मल्होत्रा
    ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस बनवाते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान ड्राइविंग लाइसेंस
    घर पर आसानी से बनाए जा सकते हैं ये पांच अलग तरह के परांठे, जानिए रेसिपी खान-पान
    भारतीय कंपनियों को हैकिंग के खतरे में डाल रहे अपंजीकृत उपकरण हैकिंग

    बॉलीवुड समाचार

    रणबीर कपूर की 'एनिमल' बाप-बेटे के रिश्ते पर है आधारित, भूषण कुमार ने किया खुलासा रणबीर कपूर
    ऑस्कर की शुरुआत कब हुई और कैसे हुआ ट्रॉफी का चयन? ऑस्कर पुरस्कार
    मनोज बाजपेयी ने किया याद, परिवार में अभिनय को नहीं माना जाता था सम्मानजनक काम मनोज बाजपेयी
    बुर्ज खलीफा पर दिखेगा शाहरुख की 'पठान' का ट्रेलर, प्रशंसकों में छाई दीवानगी शाहरुख खान

    आगामी फिल्में

    बोनी कपूर ने किया 'मिस्टर इंडिया 2' की तरफ इशारा, जल्द शुरू कर सकते हैं काम बोनी कपूर
    'छतरीवाली' में रकुल प्रीत किशोरों को पढ़ाएंगी सेफ सेक्स का पाठ, जानें फिल्म की खास बातें रकुल प्रीत सिंह
    'पठान' से टकराएगी 'गांधी-गोडसे एक युद्ध', निर्देशक राजकुमार संतोषी ने कही ये बात पठान फिल्म
     'दृश्यम 2' के बाद 'रेड 2'बनाएंगे अजय देवगन, जल्द शुरू होगी शूटिंग बॉलीवुड समाचार

    थलाइवी

    कंगना रनौत अभिनीत फिल्म 'थलाइवी' नेटफ्लिक्स पर हुई प्रसारित नेटफ्लिक्स
    कंगना रनौत नहीं, ऐश्वर्या को 'थलाइवी' में अपने किरदार में देखना चाहती थीं जयललिता बॉलीवुड समाचार

    भाग्यश्री

    सलमान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में भाग्यश्री और भूमिका चावला की एंट्री किसी का भाई किसी की जान फिल्म
    10 साल बाद टीवी पर लौटेंगी उर्मिला मातोंडकर, भाग्यश्री के साथ इस शो को करेंगी जज टीवी शो
    भाग्यश्री से लेकर नीतू तक, शादी के बाद इन अभिनेत्रियों ने फिल्मी दुनिया से बनाई दूरी सेलिब्रिटी गॉसिप
    स्मार्ट जोड़ी: अंकिता-विक्की जैन नहीं, सबसे ज्यादा फीस लेने वाला कपल है भाग्यश्री-हिमालय टीवी शो

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023