NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 21 साल की सिनी शेट्टी ने जीता 'फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022' का खिताब
    अगली खबर
    21 साल की सिनी शेट्टी ने जीता 'फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022' का खिताब
    सिनी शेट्टी ने जीता फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 का खिताब (इंस्टा/@missindiaorg)

    21 साल की सिनी शेट्टी ने जीता 'फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022' का खिताब

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Jul 04, 2022
    10:42 am

    क्या है खबर?

    रविवार रात को मुंबई में 'फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022' का फिनाले हुआ। इस कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस सौंदर्य प्रतियोगिता में कर्नाटक की रहने वाली 21 वर्षीया सिनी शेट्टी ने बाजी मार ली है।

    सिनी को फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 का विजेता घोषित किया गया है।

    जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें बॉलीवुड की कई हस्तियों ने भी अपनी भागीदारी निभाई।

    प्रतिनिधित्व

    मिस वर्ल्ड 2022 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी सिनी

    मिस इंडिया के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर विजेता का ऐलान किया गया है।

    मिस इंडिया ने सिनी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'सिनी ने खिताब जीत लिया है और अपने आकर्षण, धीरज और सुंदरता से हमारे दिलों पर कब्जा कर लिया है। हमें बहुत गर्व है और हम उन्हें मिस वर्ल्ड 2022 के मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करते देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते।'

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    मिस इंडिया ने इंस्टाग्राम पर शेयर की जानकारी

    Instagram post

    A post shared by missindiaorg on July 4, 2022 at 10:41 am IST

    जानकारी

    राजस्थान की रूबल शेखावत बनीं फर्स्ट रनर-अप

    राजस्थान की रूबल शेखावत फेमिना मिस इंडिया 2022 की फर्स्ट रनर-अप चुनी गईं। उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान को फेमिना मिस इंडिया 2022 का सेकेंड रनर-अप घोषित किया गया। जूरी पैनल ने इन विजेताओं के नाम पर मुहर लगाई है।

    जूरी पैनल

    जूरी पैनल के सदस्य थे ये कलाकार

    सितारों से सजी इस महफिल में नेहा धूपिया, डिनो मोरिया और मलाइका अरोड़ा, डिजाइनर रोहित गांधी, राहुल खन्ना, कोरियोग्राफर श्यामक डावर और पूर्व क्रिकेटर मिताली राज जैसे सेलिब्रिटीज जूरी पैनल के सदस्य थे।

    वहीं, इस रंगारंग कार्यक्रम को अभिनेता मनीष पॉल ने होस्ट किया था।

    21 वर्षीया सिनी को तेलंगाना की फेमिना मिस इंडिया 2020 मानसा वाराणसी ने ताज पहनाया। इस उपलब्धि पर सिनी की खुशी का ठिकाना नहीं है।

    शिरकत

    बॉलीवुड के कई कलाकारों ने सेरेमनी में की शिरकत

    इस सेरेमनी के लिए राजकुमार राव ने अपनी स्पेशल गेस्ट अपीयरेंस दी है। शो में अभिनेत्री कृति सैनन ने भी अपना जलवा बिखेरा है। कृति ने अपने गाने 'परम सुंदरी' पर परफॉर्म किया।

    इस शो में नेहा धूपिया को सम्मानित किया गया, क्योंकि 20 साल पहले वह भी मिस इंडिया बनी थीं। नेहा के साथ उनका परिवार भी इस समारोह में नजर आया।

    इस सेरेमनी का लाइव प्रसारण कलर्स टीवी पर आगामी 17 जुलाई को होगा।

    परिचय

    कौन हैं फेमिना मिस इंडिया 2022 की विजेता सिनी?

    सिनी का जन्म मुंबई में हुआ था, लेकिन वह कर्नाटक से ताल्लुक रखती हैं। वह बहुमुखी प्रतिभा की धनी मानी जाती हैं।

    उन्होंने अकाउंटिंग और फाइनेंस में स्नातक की डिग्री हासिल की है। वह वर्तमान में चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट (CFA) का कोर्स कर रही हैं।

    सिनी ने चार साल की उम्र में डांस करना शुरू कर दिया था। 14 साल की उम्र में उन्होंने अपना अरंगेत्रम और भरतनाट्यम पूरा कर लिया था।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    हर साल फेमिना मिस इंडिया का आयोजन जून महीने के आसपास होता है। इसके लिए आपकी उम्र 18-25 साल ही होनी चाहिए। इसके अलावा आप सिंगल हो, अनमैरिड होने चाहिए। यहां तक कि तलाकशुदा लड़कियां भी इसके लिए आवेदन नहीं कर सकतीं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मिस इंडिया
    मानसा वाराणसी
    सौंदर्य प्रतियोगिता

    ताज़ा खबरें

    कोरोना वायरस के मामले 3,700 पार, फ्लू और कोविड के लक्षणों में कैसे पहचानें अंतर? कोरोना वायरस
    विनफास्ट आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सरकार से कर रही बातचीत, जानिए क्या है योजना विनफास्ट
    भारत में साल 2026 तक होगी 10 लाख AI पेशेवरों की आवश्यकता, रिपोर्ट में दावा  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    हेट स्पीच मामला: अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता रद्द, चुनाव आयोग को भेजी गई सूचना उत्तर प्रदेश

    मिस इंडिया

    सरोजनी मार्किट के कपड़े का गाउन और जुराबों के गल्वस पहनकर मिस इंडिया बनी थीं सुष्मिता बॉलीवुड समाचार
    कौन हैं फेमिना मिस इंडिया 2020 का खिताब जीतने वाली मानसा वाराणसी? मनोरंजन

    मानसा वाराणसी

    मिस वर्ल्ड 2021 हुआ रद्द, मिस इंडिया मानसा वाराणसी समेत 17 लोेग कोरोना संक्रमित भारत की खबरें
    मिस वर्ल्ड 2021: भारत का प्रतिनिधित्व करने वालीं मानसा वाराणसी कौन हैं? मिस वर्ल्ड
    पोलैंड की कैरोलिना बिलावस्का ने जीता मिस वर्ल्ड 2021 का खिताब मिस वर्ल्ड

    सौंदर्य प्रतियोगिता

    कौन हैं 26 वर्षीय ज़ोज़िबिनी तुंजी, जिन्होंने जीता मिस यूनिवर्स का खिताब? दक्षिण अफ्रीका
    मेक्सिको सुंदरी एंड्रिया मेजा बनीं 'मिस यूनिवर्स 2020', टॉप फाइव पर भारत की एडलिन कैसलिनो मिस यूनिवर्स
    मिस यूनिवर्स 2021 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली हरनाज संधू कौन हैं? मिस यूनिवर्स
    मिस यूनिवर्स 2021: भारत ने 21 साल बाद जीता खिताब, हरनाज संधू के सिर सजा ताज मिस यूनिवर्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025