NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'सिंघम अगेन' देख अक्षय कुमार के मुरीद हुए लोग, बोले- खिलाड़ी हमेशा खिलाड़ी रहेगा बॉस
    अगली खबर
    'सिंघम अगेन' देख अक्षय कुमार के मुरीद हुए लोग, बोले- खिलाड़ी हमेशा खिलाड़ी रहेगा बॉस
    'सिंघम अगेन' देख क्या बोले लोग? (तस्वीर: एक्स/@Sandeep25122002)

    'सिंघम अगेन' देख अक्षय कुमार के मुरीद हुए लोग, बोले- खिलाड़ी हमेशा खिलाड़ी रहेगा बॉस

    लेखन नेहा शर्मा
    Nov 01, 2024
    04:32 pm

    क्या है खबर?

    अजय देवगन पिछले काफी समय से फिल्म 'सिंघम अगेन' को लेकर चर्चा में हैं। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी यह फिल्म आखिरकार 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

    अक्षय कुमार से लेकर रणवीर सिंह और सलमान खान तक कई सितारों से सजी इस फिल्म का पहले दिन का पहला शो देख जनता ने सोशल मीडिया पर अपना फैसला सुना दिया है।

    आइए जानते हैं लोगों की कसौटी पर 'सिंघम अगेन' कितनी खरी उतरी।

    कहानी

    लोगों को रास नहीं आई कहानी और एक्शन

    फिल्म की कहानी रामायण से प्रेरित है। सिंघम की पत्नी करीना कपूर का किडनैप हो जाता है, जैसे रामायण में रावण सीता माता को उठा ले गया था।

    एक यूजर ने लिखा, 'बेमतलब के डायलॉग और बेफिजूल की कहानी।' एक ने लिखा, 'सबसे बड़ी समस्या इसका 5 मिनट का वो ट्रेलर था, जिसमें पहले ही सारी कहानी पता चल गई थी।'

    एक यूजर ने लिखा, 'कोई कहानी नहीं है। बेकार के एक्शन सीन हैं। सबकुछ थोपा हुआ लगता है।'

    ट्विटर पोस्ट

    लोगों को रास नहीं आई 'सिंघम अगेन' की कहानी

    #SinghamAgainReview

    The biggest problem with Singham Again was it's 5-minute trailer. That gives away almost all the big events of the movie, and due to that, you dont feel elevated or pumped up for any action sequences. It's nothing but the one of many renditions of Ramayana. pic.twitter.com/xYGOEndOd6

    — Jigar (@thatfilmymonk) November 1, 2024

    तारीफ

    अक्षय ने लूट ली लाइमलाइट

    फिल्म में जिसकी सबसे ज्यादा तारीफ हो रही है, वो हैं अक्षय कुमार। एक यूजर लिखते हैं, 'सूर्यवंशी उर्फ अक्षय ने लाइमलाइट लूट ली। ये बंदा जहां जाता है, वहां छा जाता है।'

    एक लिखते हैं, 'लौट आया हमारा खिलाड़ी। फिल्म में केवल उन्हीं की एंट्री सबसे बढ़िया हुई है।'

    किसी ने अक्षय को एक्शन का असली किंग बताया तो किसी ने कहा कि खिलाड़ी हमेशा खिलाड़ी रहता है।

    लोगों के मुताबिक, क्लाइमैक्स में अक्षय, 'सिंघम' पर भारी पड़ गए।

    ट्विटर पोस्ट

    अक्षय पर फिदा हुए दर्शक

    poori film ek taraf #AkshayKumar ki entry ek taraf🔥
    best entry among all cops💥#SinghamAgainReview #SinghamAgain https://t.co/wAnD2kwLgk

    — Yogesh_Parihar07💙💯 (@yogeshpariharji) November 1, 2024

    सराहना

    चुलबुल पांडे भी छाए

    बहुत से दर्शक सलमान खान उर्फ चुलबुल पांडे की भी तारीफ कर रहे हैं। अक्षय के बाद अगर फिल्म में कुछ देखने लायक है तो जनता के मुताबिक वो सलमान की एंट्री है।

    एक यूजर ने लिखा, 'भाई हम तो आए ही चुलबुल पांडे के लिए थे। उनका रोल फिल्म में थोड़ा और होना चाहिए था। वो बेस्ट थे। हमें बस सलमान से मतलब है। चुलबुल को और दिखाना चाहिए था।'

    एक लिखते हैं, 'छा गए चुलबुल पांडे।'

    अभिनय

    अजय ने जीता दिल, लेकिन बाकी सितारे नहीं बना पाए माहौल

    फिल्म में अजय की तारीफ हो रही है। उनकी डायलॉग डिलिवरी भी लोगों को पसंद आ रही है, लेकिन बाकी बचे हुए कलाकार माहौल नहीं बना पाए हैं।

    एक यूजर ने लिखा, 'रणवीर सिंह के कैमियो ने निराश कर दिया।' एक लिखते हैं, 'अर्जुन कपूर का नाम तो डेंजर लंका है, लेकिन उन्हें देखकर कहीं से भी डर नहीं लगता।'

    एक लिखते हैं, 'करीना और दीपिका पादुकोण ने एक्टिंग से ज्यादा नौटंकी की है। कितनी बकवास डायलॉग डिलिवरी की है।'

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अजय देवगन
    सलमान खान
    अक्षय कुमार
    रोहित शेट्टी

    ताज़ा खबरें

    उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान हाईटेंशन तार से चिपके लोग, 4 की मौत उत्तर प्रदेश
    गूगल के एंड्रॉयड XR वाले स्मार्ट ग्लास के क्या खास फीचर्स हैं? गूगल
    कान्स 2025: करण जौहर ने रेड कार्पेट पर लूटी महफिल, ईशान खट्टर भी छाए करण जौहर
    नासा ने सौर तूफान को लेकर जारी की चेतावनी, पृथ्वी पर हो सकता है ब्लैकआउट नासा

    अजय देवगन

    'उलझ' और 'औरों में कहां दम था' का हाल-बेहाल, अब तक हुई बस इतनी कमाई तब्बू
    'सन ऑफ सरदार 2' से क्यों बाहर हुए विजय राज? बोले- अजय का अभिवादन नहीं किया विजय राज
    'सिंघम अगेन' का क्लाइमैक्स सीन होगा सबसे महंगा, 'जवान' और 'कल्कि' को भी छोड़ा पीछे रोहित शेट्टी
    अजय देवगन से शाहिद कपूर तक, ये हैं OTT की दुनिया के सबसे महंगे बॉलीवुड सितारे OTT प्लेटफॉर्म

    सलमान खान

    'बिग बॉस 18' में नजर नहीं आएंगी निया शर्मा, बयान जारी कर प्रशंसकों से मांगी माफी  निया शर्मा
    'बिग बॉस 18' के प्रति महीने के लिए सलमान खान को मिल रहे इतने करोड़ रुपये  बिग बॉस
    बिग बॉस 18: पहले ही दिन रजत दलाल और तजिंदर बग्गा के बीच बहस, देखिए वीडियो बिग बॉस
    IMDb पर इन बॉलीवुड फिल्मों को मिली सबसे घटिया रेटिंग, सलमान खान की 2 फिल्में शामिल बॉलीवुड समाचार

    अक्षय कुमार

    फिल्म 'खेल खेल में' की दैनिक कमाई में गिरावट जारी, छठे दिन कमाए इतने करोड़ रुपये  तापसी पन्नू
    अक्षय कुमार ने 'पठान' के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद से मिलाया हाथ, एक्शन फिल्म बनाने की तैयारी सिद्धार्थ आनंद
    अक्षय कुमार की 'खेल खेल में' ने सातवें दिन कमाए इतने करोड़ रुपये, जानिए कुल कारोबार  तापसी पन्नू
    बॉक्स ऑफिस: अक्षय कुमार की 'खेल खेल में' की हालत पस्त, लाखों में सिमटी दैनिक कमाई  तापसी पन्नू

    रोहित शेट्टी

    विवेक ओबेरॉय पैसे के लिए नहीं करते फिल्में, कहा- बिजनेस से हो जाती है अच्छी कमाई विवेक ओबेरॉय
    रोहित शेट्टी कर रहे बेटे ईशान को बॉलीवुड के लिए तैयार, कहा- पहले करनी होगी पढ़ाई बॉलीवुड समाचार
    ऋतिक रोशन की 'फाइटर' ही नहीं, 2024 को धमाकेदार बनाएंगी बड़े बजट की ये फिल्में  पुष्पा 2
    रोहित शेट्टी ने अपने कर्मचारियों का घर चलाने के लिए बनाई 'सर्कस', अब जाकर बताई सच्चाई सर्कस फिल्म
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025