NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अजय देवगन के साथ 'सिंघम अगेन' लेकर आ रहे रोहित शेट्टी, जल्द शुरू करेंगे शूटिंग
    अगली खबर
    अजय देवगन के साथ 'सिंघम अगेन' लेकर आ रहे रोहित शेट्टी, जल्द शुरू करेंगे शूटिंग
    सिंघम के तीसरे पार्ट के लिए साथ आए अजय देवगन और रोहित शेट्टी (तस्वीर: ट्विटर/@ajaydevgn)

    अजय देवगन के साथ 'सिंघम अगेन' लेकर आ रहे रोहित शेट्टी, जल्द शुरू करेंगे शूटिंग

    लेखन वर्तिका तोलानी
    Dec 02, 2022
    03:29 pm

    क्या है खबर?

    'दृश्यम 2' से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के बाद अजय देवगन एक और फिल्म लाने की तैयारियों में जुट गए हैं। अजय ने 'सिंघम' के तीसरे पार्ट के लिए एक बार फिर रोहिट शेट्टी के साथ हाथ मिला लिया है।

    ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक, इस फिल्म का नाम 'सिंघम अगेन' होने वाला है।

    अजय 'सिंघम अगेन' पर काम अपनी आगामी फिल्म 'भोला' से फ्री होने के बाद शुरू करेंगे।

    जानकारी

    तरण आदर्श ने दी जानकारी

    तरण ने ट्वीट कर लिखा, 'अजय देवनग-रोहित शेट्टी रीयूनाइट हो रहे हैं....सबसे सक्सेसफुल कॉम्बिनेशन- अजय देवगन और रोहित शेट्टी- एक बार फिर से सिंघम अगेन के लिए साथ आ रहे हैं। अजय, भोला से फ्री होने के बाद इस पर काम करना शुरू करेंगे।'

    हिट जोड़ी

    'सिंघम' फ्रेंचाइजी की दो हिट फिल्में दे चुके हैं अजय-रोहित

    'सिंघम अगेन' से पहले बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और फिल्म निर्देशक रोहित कई बार साथ काम कर चुके हैं। उन्होंने इस फ्रेंचाइजी की दो हिट फिल्में दी हैं।

    'सिंघम' और 'सिंघम रिटर्न्स' दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था।

    रोहित के निर्देशन में बनी दोनों ही फिल्मों में अजय ने पुलिस इंस्पेक्टर 'बाजीराव सिंघम' की भूमिका निभाई थी।

    बता दें कि 'सिंघम', हरि गोपालकृष्णन के निर्देशन में बनी तमिल फिल्म 'सिंघम' की हिंदी रीमेक थी।

    बॉक्स ऑफिस

    पिछली दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कमाए थे करोड़ों

    बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, 22 जुलाई, 2011 को रिलीज हुई इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 'सिंघम' ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 100.30 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

    वहीं, तीन साल बाद यानी 15 अगस्त, 2014 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इसकी दूसरी फिल्म 'सिंघम रिटर्न्स' ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 140.62 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

    'सिंघम' में अजय के साथ काजल अग्रवाल तो 'सिंघम रिटर्न्स' में करीना कपूर नजर आई थीं।

    जानकारी

    अजय-रोहित की जोड़ी है कमाल!

    अजय और रोहित ने पहली बार फिल्म 'जमीन' में काम किया था। इसके बाद 'सिंघम' से अलग 'गोलमाल' फ्रेंचाइजी की फिल्में, 'ऑल द बेस्ट: फन बिगिन्स', 'बोल बच्चन', 'सिम्बा' और 'सूर्यवंशी' में भी दोनों अपना कमाल दिखा चुके हैं।

    वर्कफ्रंट

    इन फिल्मों में भी नजर आने वाले हैं अजय

    अजय के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता को आखिरी बार 'दृश्यम 2' में देखा गया था। अभिनेता की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है।

    सैकनिल्क के डाटा के मुताबिक, फिल्म ने दो हफ्तों में 163.48 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।

    वहीं, अभिनेता की आगामी फिल्म की बात करें तो अजय जल्द ही 'भोला', 'मैदान' और 'सर्कस' में नजर आने वाले हैं।

    'सर्कस' का ट्रेलर आज ही रिलीज हुआ है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अजय देवगन
    बॉलीवुड समाचार
    सिंघम
    रोहित शेट्टी

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    अजय देवगन

    68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का हुआ ऐलान, क्षेत्रीय फिल्मों ने मारी बाजी अनुराग ठाकुर
    'शमशेरा' की ओपनिंग फीकी, रणबीर की पिछली पांच फिल्मों ने ओपनिंग वीकेंड में कैसी की कमाई? बॉलीवुड समाचार
    अजय देवगन से कैटरीना तक, इन कलाकारों को अपने किरदारों पर हुआ पछतावा सेलिब्रिटी गॉसिप
    सलमान खान ही नहीं, इन बॉलीवुड सितारों के पास भी हैं बुलेटप्रूफ कारें शाहरुख खान

    बॉलीवुड समाचार

    रिलेशनशिप की अफवाहों पर कार्तिक आर्यन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मुझे फर्क नहीं पड़ता कार्तिक आर्यन
    दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले का 77 साल की उम्र में निधन सेलिब्रिटी की मौत
    कौन हैं '12वीं फेल' IPS अधिकारी मनोज कुमार शर्मा, जिनकी कहानी पर्दे पर उतारेंगे विक्रांत मैसी? विक्रांत मैसी
    जयंती विशेष: गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में है डिस्को किंग बप्पी लहरी का नाम बप्पी लहरी

    सिंघम

    'सूर्यवंशी' के बाद रोहित शेट्टी की 'सिंघम 3' में नजर आएंगे अक्षय कुमार अजय देवगन
    रोहित शेट्टी की 'सिंघम 3' में हुई जैकी श्रॉफ की एंट्री, बन सकते हैं विलेन जैकी श्रॉफ
    रोहित शेट्टी और अजय जल्द करेंगे 'सिंघम 3' की घोषणा, जानिए कैसी होगी कहानी लेटेस्ट फिल्में
    रोहित शेट्टी सात महीने में बनाएंगे 'सिंघम 3', जानिए कब शुरू होगी फिल्म की शूटिंग बॉलीवुड समाचार

    रोहित शेट्टी

    सेंसर बोर्ड ने किया अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' को पास, मिला U/A सर्टिफिकेट अक्षय कुमार
    रणवीर सिंह अभिनीत रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' अगले साल दिवाली पर होगी रिलीज मनोरंजन
    क्या सलमान दिवाली पर रिलीज करना चाहते थे 'अंतिम'? यूं टला 'सूर्यवंशी' से टकराव सलमान खान
    सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और रोहित शेट्टी ने एक वेब सीरीज के लिए मिलाया हाथ बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025