विजय की जीत देखते ही पास आ गईं तृषा कृष्णन? सुचित्रा ने अभिनेत्री को बताया 'परजीवी'
क्या है खबर?
गायिका सुचित्रा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अभिनेत्री तृषा कृष्णन के प्रति अपनी नापसंदगी खुलकर जाहिर की है। थलापति विजय और तृषा के डेटिंग की अफवाहों के बीच सुचित्रा ने कहा कि वो विजय को तो पसंद करती हैं, लेकिन तृषा को नहीं। सुचित्रा ने बिना नाम लिए तृषा को 'परजीवी' करार दिया और आरोप लगाया कि तृषा केवल विजय की राजनीतिक सफलता (तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में जीत) की वजह से उनके करीब आई हैं।
नापसंद
"मुझे तृषा बिल्कुल पसंद नहीं"
सुचित्रा ने फर्स्ट पोस्ट के हवाले से दिए एक इंटरव्यू में साफ कहा, "मुझे तृषा कृष्णन बिल्कुल भी पसंद नहीं है। मैं ये बात निष्पक्ष होकर कह रही हूं और इसे अपने फैसले पर हावी नहीं होने दूँगी। मुझे विजय बहुत पसंद हैं। मैं बिना किसी का पक्ष लिए अपनी राय ईमानदारी से दे रही हूं।" सुचित्रा का ये बयान ऐसे समय में आया है, जब विजय और तृषा के बीच डेटिंग की अफवाहें जोरों पर हैं।
तंज
क्या विजय की कामयाबी देख उनके करीब आईं तृषा?
सुचित्रा का कहना है कि जब कोई सफल व्यक्ति अपने माता-पिता और पत्नी से दूरी बनाकर अकेला पड़ जाता है तो ऐसे 'परजीवी' उनकी जिंदगी में जगह बना लेते हैं। सुचित्रा के अनुसार, तृषा केवल विजय की राजनीतिक सफलता और उनके रुतबे का फायदा उठाने के लिए उनके करीब आई हैं। उन्होंने साफ कहा कि विजय ने खुद को अपनों से अलग-थलग कर लिया है और इसी अकेलेपन का फायदा बाहरी लोग उठा रहे हैं।
दो टूक
"बिना पिता के राजनीति में फेल हो जाएंगे विजय"
सुचित्रा के अनुसार, विजय ने अपने माता-पिता और पत्नी से दूरी बनाकर खुद को पूरी तरह अलग-थलग कर लिया है, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अब तक कोई आत्मचिंतन नहीं किया है। अगर उन्हें राजनीति के उतार-चढ़ाव भरे समंदर में टिकना है, तो उन्हें अपने पिता के मार्गदर्शन की सख्त जरूरत है। सुचित्रा का मानना है कि पिता के समर्थन के बिना विजय राजनीति में कुछ हासिल नहीं कर पाएंगे। उनकी सफलता के लिए उनके पिता का साथ होना अनिवार्य है।
जोड़ी
तृषा-विजय की सुपरहिट जोड़ी
तृषा-विजय की जोड़ी 'घिल्ली' और 'कुरुवी' जैसी सुपरहिट फिल्मों के बाद तमिल सिनेमा की सबसे पसंदीदा ऑन-स्क्रीन जोड़ी बन गई थी। इनके बीच की शानदार केमिस्ट्री को देखकर 2008 में प्रशंसकों ने इनके अफेयर की अटकलें लगानी शुरू कर दीं। हालांकि, 'कुरुवी' के बाद दोनों ने अचानक साथ काम करना बंद कर दिया, जिससे इन अफवाहों को और हवा मिली कि उनकी बढ़ती नजदीकियों की वजह से विजय के परिवार ने उन्हें तृषा से दूर रहने की सलाह दी थी।
जानकारी
कौन हैं सुचित्रा?
बात करें सुचित्रा की तो वो दक्षिण भारतीय सिनेमा की एक मशहूर प्लेबैक सिंगर, RJ और डबिंग आर्टिस्ट हैं। उन्होंने तमिल, तेलुगू और मलयालम फिल्मों में कई सुपरहिट गाने गाए हैं। वो रेडियो मिर्ची में रेडियो जॉकी के तौर पर बहुत लोकप्रिय थीं।