Page Loader
शाहरुख खान और करण जौहर विदेश जाकर बनाते हैं समलैंगिक संबंध? गायिका सुचित्रा ने किया दावा
सुचित्रा ने किंग खान और करण जौहर पर क्या लगाया इल्जाम?

शाहरुख खान और करण जौहर विदेश जाकर बनाते हैं समलैंगिक संबंध? गायिका सुचित्रा ने किया दावा

लेखन पलक
May 17, 2024
02:30 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और निर्देशक करण जौहर की दोस्ती बरसों पुरानी है। दोनों ने एक-साथ कई फिल्मों में काम किया है और दोनों हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़े रहते हैं। अक्सर सुर्खियों में रहने वाले शाहरुख और करण एक बार फिर खबरों में है। हालांकि, इस बार वजह उनके लिए मशहूर गायिका सुचित्रा रामादुरई द्वारा किया गया एक खुलासा है। दरअसल, सुचित्रा ने दावा किया है कि उन्होंने किंग खान और करण को समलैंगिक संबंध बनाते देखा है।

दावा

शाहरुख-करण को आपत्तिजनक हालत में कार्तिक ने देखा- सुचित्रा 

सुचित्रा ने एक इंटरव्यू में अपने पूर्व पति कार्तिक कुमार के साथ-साथ शाहरुख और करण को भी समलैंगिक बताया है। सुचित्रा ने आरोप लगाया कि उनके पति ने लंदन में करण और शाहरुख को आपत्तिजनक स्थिति में देखा था। गायिका ने यह भी कहा कि बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार अक्सर उन देशों में छुट्टियां बिताने जाते हैं जहां समलैंगिक संबंध वैध हैं। सुचित्रा के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बयान

क्या बोलीं सुचित्रा?

सुचित्रा बोलीं, "एक बार जब कार्तिक लंदन गए थे तो उनकी मुलाकात करण और शाहरुख से हुई थी। वे बार से भरी एक गली में घूमे रहे और उन्होंने अपने जेंडर के विपरीत कपड़े पहन रखे थे। यह कुछ ऐसा है, जो करण और शाहरुख अक्सर ऐसा करते हैं, जब वे विदेश जाते हैं। वे इस तरह के कपड़े पहनकर समलैंगिक क्षेत्र में जाते हैं और उस माहौल में घुल-मिल जाते हैं और रात का मजा लेते हैं।"

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें वीडियो:

पलटवार

पति ने सुचित्रा के दावे को किया खारिज

सुचित्रा के दावे पर उनके पूर्व पति कार्तिक ने प्रतिक्रिया दी और कहा कि अगर वह समलैंगिक होते, तो इसे गर्व से स्वीकार करते। अभिनेता ने कहा, "अगर मैं समलैंगिक हूं तो मुझे समलैंगिक होने पर शर्म नहीं आएगी। मुझे किसी भी तरह का यौन संबंध रखने पर बहुत गर्व होगा। वहां मुझे शर्म नहीं आएगी। मैं अपने शहर में एक गौरव रैली में शामिल होऊंगा, जिसमें हर तरह की लोग शामिल होंगे और अब कोई शर्म नहीं है।"

आरोप

धनुष-ऐश्वर्या के रिश्ते पर भी दिया था सुचित्रा ने बयान

अभिनेता धनुष और रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत के रिश्ते को लेकर भी सुचित्रा ने एक चाैंकाने वाला दावा किया था। सुचित्रा ने दावा किया था कि ऐश्वर्या ने धनुष को धोखा दिया था। उनके अनुसार, ये ऐसे जोड़ी रही है, जिसमें दोनाें ही शादी में रहकर एक-दूसरे को धोखा दे रहे थे। दोनों जब साथ में थे, तब अलग-अलग लोगों के साथ डेट पर जाते थे। सुचित्रा ने ऐश्वर्या को खराब मां भी बताया था।

जानकारी

कौन हैं सुचित्रा?

सुचित्रा एक जानी-मानी रेडियो जॉकी, गायिका, सॉन्ग राइटर, कंपोजर और अभिनेत्री हैं। सुचित्रा ने तमिल, मलयालम, कन्नड़ सहित कई भाषाओं में गाने गाए हैं। सुचित्रा ने 2005 में अभिनेता कार्तिक से शादी की थी और 2017 में उन्होंने तलाक की याचिका दायर की थी।