गायिका जैस्मीन सैंडलस ने की सगाई, बीच कॉन्सर्ट में कराया अपने मंगेतर से दीदार; वीडियो वायरल
क्या है खबर?
'जाइए सजना' और 'यार ना मिले' जैसे सुपरहिट गानों से मशहूर पंजाबी गायिका जैस्मीन सैंडलस ने अपने फैंस को एक बेहद खूबसूरत सरप्राइज दिया है। जैस्मीन ने सगाई कर ली है। खास बात ये है कि उन्होंने एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान स्टेज पर अपने होने वाले पति (सजना) को बुलाकर फैंस से उनका दीदार कराया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो देख उनके चाहनेवाले खुशी से झूम उठे हैं।
ऐलान
सगाई की अंगूठी दिखाई, कॉन्सर्ट के बीच मंगेतर को स्टेज पर बुलाया
'धुरंधर' के गानों से मशहूर हुईं गायिका जैस्मीन सैंडलस ने सगाई कर ली है। अपने एक कॉन्सर्ट के दौरान जैस्मीन ने हीरे की बड़ी अंगूठी दिखाते हुए खुद इस खबर पर मुहर लगाई। उन्होंने हजारों फैंस के सामने स्टेज पर अपने मंगेतर को 'माय मैन' कहकर मिलवाया, जिसे देखकर वहां मौजूद भीड़ खुशी से झूम उठी। हालांकि, जैस्मीन ने उनके नाम का खुलासा नहीं किया। उनके होने वाले पति कुछ मिनट स्टेज पर रुकने के बाद वहां से चले गए।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
Jasmine Sandlas, Dhurandhar Singer surprised everyone 🔥👀
— Chota Don (@choga_don) July 12, 2026
She just introduced her fiancé on stage during live performance. pic.twitter.com/Hibh9g66oK
डांस
मंगेतर संग स्टेज पर किया रोमांटिक डांस
जैसे ही जैस्मीन ने अपने मंगेतर को मिलवाया, बैकग्राउंड में उनका मशहूर गाना 'लावां' बजने लगा। स्टेज से जाने से पहले दोनों ने इस गाने पर डांस भी किया। 'गुलाबी क्वीन' के नाम से मशहूर जैस्मीन ने 11 जुलाई को अपने दिल्ली कॉन्सर्ट के दौरान इस सगाई का एलान किया। बॉलीवुड में तहलका मचाने से पहले जैस्मीन ने पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी बेहतरीन गायकी से जबरदस्त लोकप्रियता और एक बड़ा मुकाम हासिल किया है।