LOADING...
मशहूर गायिका अलिशा चिनॉय का इतना बदल गया लुक, चौंका देंगी ये तस्वीरें
अलिशा चिनॉय की तस्वीरों ने खींचा लोगों का ध्यान

मशहूर गायिका अलिशा चिनॉय का इतना बदल गया लुक, चौंका देंगी ये तस्वीरें

Apr 22, 2026
07:03 pm

क्या है खबर?

'मेड इन इंडिया', 'तिनका तिनका' और 'मैडोना' जैसे तमाम गानों से मशहूर अलिशा चिनॉय अब संगीत जगत से दूर हैं। हालांकि वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं और निजी जिंदगी से जुड़ी झलकियां फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। इस बीच, अलिशा की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें उनका लुक काफी बदला नजर आया। एक तरफ जहां फैंस उनकी तस्वीरों पर प्यार लुटा रहे हैं, तो वहीं कुछ गायिका के बदले लुक से हैरान हैं।

तस्वीर

अलिशा चिनॉय की तस्वीरें सोशल मीडिया पर हुईं वायरल

हाल ही में, अलिशा ने अपनी सेल्फी तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। कमरे में शीशे के सामने ली गई तस्वीरों में, 61 वर्षीय गायिका छोटे बालों के साथ नजर आईं। उन्होंने भूरे रंग का कई फूलों वाला टॉप पहना हुआ है। गले में सोने की चेन, कानों में बालियों और एक प्यारी सी मुस्कान के साथ उन्होंने अपना लुक पूरा किया। उन्होंने तस्वीरों के साथ कैप्शन में चांद वाले इमोजी को ड्रॉप किया है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए तस्वीरें

Advertisement

करियर

अलिशा चिनॉय के करियर पर एक नजर

अलिशा ने 1985 में गायिकी की दुनिया में कदम रखा। उनकी पहली एल्बम 'जादू' थी। उन्हें बॉलीवुड में लाने का काम संगीतकार बप्पी लाहिड़ी ने किया था। इसके बाद अलिशा ने 'काटे नहीं कटते', 'रात भर जाम से', 'रुके रुके से कदम' और 'ज़ूबी ज़ूबी' समेत गई लोकप्रिय गानों को आवाज दी। ऋतिक रोशन की फिल्म 'कृष 3' में 'दिल तू ही बता' और अभिषेक बच्चन की फिल्म 'बंटी और बबली' में मौजूद 'कजरा रे' उनके बेहद चर्चित गाने हैं।

Advertisement