
सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' का ट्रेलर कब होगा रिलीज? हो गया खुलासा
क्या है खबर?
अभिनेता सलमान खान काफी समय से अपनी आगामी फिल्म 'सिकंदर' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। यह फिल्म इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है।
इस फिल्म के निर्देशन की कमान आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गजनी' का निर्देशन कर चुके एआर मुरुगादॉस ने संभाली है, वहीं साजिद नाडियाडवाला इसके निर्माता हैं।
'सिकंदर' को ईद, 2025 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। आइए बताते हैं फिल्म का ट्रेलर कब रिलीज होगा।
रिपोर्ट
जानिए कितनी लंबी होगी फिल्म
पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, 'सिकंदर' का ट्रेलर 22 मार्च या 23 मार्च को रिलीज हो सकता है। इसी के साथ फिल्म की एंडवास बुकिंग शुरू हो जाएगी।
यह फिल्म 2 घंटे 20 मिनट लंबी होगी। फिल्म का पहला भाग 1 घंटा 15 मिनट का है और दूसरा 1 घंटे 5 मिनट का।
'सिकंदर' को 30 मार्च, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जा सकता है। फिलहाल इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
सिकंदर
फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार
'सिकंदर' में रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, प्रतीक बब्बर और सत्यराज जैसे सितारे भी नजर आएंगे। वरुण धवन की भतीजी अंजिनी धवन भी फिल्म का हिस्सा हैं।
'सिकंदर' से पहले सलमान की कई फिल्में ईद के मौके पर रिलीज हो चुकी हैं, जिनमें 'भारत', 'सुल्तान', 'बजरंगी भाईजान', 'किक', 'एक था टाइगर' और 'वॉन्टेड' शामिल हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'सिकंदर' सिनेमाघरों में कमाई करने के बाद नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। ZEE ने इसके सैटेलाइट राइट्स 50 करोड़ रुपये में खरीदें हैं