Loading...
सिद्धार्थ मल्होत्रा बॉलीवुड की 'कमियां निकालने' की आदत पर बरसे, पत्नी कियारा आडवाणी ने मिलाया सुर
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बॉलीवुड पर साधा निशाना

सिद्धार्थ मल्होत्रा बॉलीवुड की 'कमियां निकालने' की आदत पर बरसे, पत्नी कियारा आडवाणी ने मिलाया सुर

Nov 12, 2026
10:41 am

क्या है खबर?

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा का मानना है कि भारतीय संस्कृति और लोककथाओं पर आधारित फिल्में दर्शकों को खूब पसंद आ रही हैं, भले ही रिलीज से पहले उन पर कम भरोसा जताया जाए। पत्नी कियारा आडवाणी के साथ 'कॉफी विद करण' के आखिरी सीजन में पहुंचे सिद्धार्थ ने फिल्मों को जल्दी खारिज करने और इंडस्ट्री में एक-दूसरे का समर्थन ने करने की बात कही। बता दें कि सिद्धार्थ और कियारा को करण के शो में पहली बार साथ देखा गया।

फिल्म

'द वन' की असफलता की अटकलों पर करण का सवाल

करण के शो में सिद्धार्थ और कियारा ने कई मजेदार पल बिताए, वहीं बातचीत का रुख सिद्धार्थ की फिल्म 'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' की ओर भी मुड़ा।

अभिनेता ने खुलकर बताया कि बॉक्स ऑफिस पर शुरुआती शंकाओं के बावजूद फिल्म ने दर्शकों के बीच अपनी जगह कैसे बनाई।

करण ने 'द वान: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' का जिक्र करते हुए कहा कि फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन न कर पाने को लेकर काफी चर्चाएं थीं।

दो टूक

आलोचकों को सिद्धार्थ का दो टूक जवाब

सिद्धार्थ ने कहा, "आलोचक अपना काम कर रहे हैं और हम अपना काम कर रहे हैं। देश में एक 'इंडिया' और एक असली 'भारत' है। मेरा मानना है कि हमारी फिल्में देखने के लिए आज असली 'भारत' सिनेमाघरों तक आ रहा है। ये दर्शक अपनी मिट्टी और संस्कृति से जुड़ी देसी कहानियां देखना चाहते हैं। 'द वन' लोगों की इसी पसंद पर बिल्कुल खरी उतरी, फिर चाहे बात फिल्म की कहानी की हो, एक्टिंग की हो या इसके दृश्यों की।"

ADVERTISEMENT

निशाना

"यहां तारीफ कम और बुराई ज्यादा होती है"

कियारा ने भी अपने पति सिद्धार्थ की इस बात से सहमति जताई कि इंडस्ट्री के लोग एक-दूसरे के काम की तारीफ करने के बजाय कमियां निकालने में ज्यादा जल्दबाजी करते हैं।

इस पर सिद्धार्थ ने तुरंत कहा, "बिल्कुल, हमारी इंडस्ट्री में ऐसा कुछ ज्यादा ही है और किसी के पास कहने के लिए कुछ अच्छा नहीं होता। हमें एक ऐसी इंडस्ट्री की जरूरत है, जहां लोग एक-दूसरे की मदद करें।"

ADVERTISEMENT

हिदायत

फिल्म समीक्षकों को सिद्धार्थ की नसीहत

रैपिड-फायर राउंड के दौरान आलोचना का मुद्दा एक बार फिर उठा, जब करण जौहर ने सिद्धार्थ से पूछा कि वो फिल्म समीक्षकों को किस नजरिए से देखते हैं। इस पर अभिनेता ने कहा, "अपनी राय जरूर दें, लेकिन इसका मतलब हमेशा फिल्म की बुराई करना या लोगों को सिनेमाघरों में जाने से रोकना नहीं होना चाहिए।"

बता दें कि 'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' बिहार के बिहटा स्थित 'वन देवी मंदिर' की लोककथा पर आधारित है।

कहानी

जानिए फिल्म 'वन' की कहानी और कमाई

फिल्म में सिद्धार्थ मुंबई के रहने वाले ऋषि बने हैं, जो जमीन के एक काम से पत्नी ममता (तमन्ना भाटिया) के साथ देवांचल गांव जाते हैं।

ये एक सामान्य यात्रा के रूप में शुरू होती है, लेकिन गांव की पुरानी मान्यताओं और रात में जंगल न जाने की चेतावनी के बारे में पता चलते ही कहानी बेहद डरावनी हो जाती है।

दुनियाभर में 91.49 करोड़ रुपये कमाने वाली ये फिल्म फिलहाल अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है।

ADVERTISEMENT