सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी की नन्ही बेटी की तस्वीर वायरल, फिर कपल ने मीडिया से की ये खास अपील
लेखन अंशिका शुक्ला
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने मीडिया से अपने परिवार की निजता का सम्मान करने की अपील की है।
दरअसल, उनकी बेटी साराया की एक तस्वीर एयरपोर्ट पर खींची गई थी, जो अब ऑनलाइन खूब वायरल हो रही है।
अब जबकि उनका दूसरा बच्चा भी आने वाला है, इस बीच उन्होंने मीडिया हाउस से अनुरोध किया है कि इस तस्वीर को आगे न फैलाया जाए।
टीम ने साराया के वीडियो न बनाने का अनुरोध किया
सिद्धार्थ और कियारा की टीम ने विनम्रता से मीडिया पेजों से अनुरोध किया है कि वे साराया के वीडियो पोस्ट या साझा न करें।
अगर ऐसा करना बहुत जरूरी हो, तो उनके चेहरे को इमोजी से ढक दिया जाए। दोनों अपनी बेटी को बहुत ज्यादा सार्वजनिक ध्यान से बचाना चाहता है।
उन्होंने इस बात को समझने के लिए सभी का धन्यवाद भी किया।