सिद्धार्थ निगम ने 2 साल बाद इन्फ्लुएंसर रिया ठक्कर संग सार्वजनिक किया अपना रिश्ता, बोले- बस प्यार हो गया
बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ निगम ने इन्फ्लुएंसर रिया ठक्कर के साथ अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर सार्वजनिक कर दिया है। दोनों पिछले 2 साल से एक-दूसरे को चुपचाप डेट कर रहे थे।
5 सितंबर को एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए सिद्धार्थ ने लिखा, "हमने कुछ भी प्लान नहीं किया था, न ही कोई स्क्रिप्ट थी। हम बस यूँ ही मिले, और फिर रोज़मर्रा की आम बातों, शांत पलों और हंसी-मज़ाक के बीच धीरे-धीरे हमारे बीच कुछ बेहद खूबसूरत और खास रिश्ता बन गया।"
सिद्धार्थ निगम ने इन्फ्लुएंसर रिया ठक्कर संग कबूला प्यार
सिद्धार्थ ने अपने भावुक पोस्ट में आगे लिखा, "हमारे बीच कुछ भी प्लान नहीं किया गया था और न ही कोई स्क्रिप्ट थी। हम बस एक-दूसरे से मिले, और रोजमर्रा की बातों, सुकून भरे पलों और हंसी-मजाक के बीच धीरे-धीरे एक बेहद खूबसूरत रिश्ता पनप गया।'
रिया ठक्कर सोशल मीडिया पर 'द एफ्रोडाइट' के नाम से मशहूर हैं, जहां वो अपने फैशन और लाइफस्टाइल कंटेंट से पहचान बना चुकी हैं, वहीं सिद्धार्थ निगम टीवी के ब्लॉकबस्टर शो 'चक्रवर्ती अशोक सम्राट' और सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से अपनी खास पहचान बना चुके हैं।