सिद्धांत चतुर्वेदी की 'युद्धरा' का गाना 'सोहनी लगदी' जारी, जानिए कब रिलीज हो रही फिल्म
क्या है खबर?
सिद्धांत चतुर्वेदी पिछली बार फिल्म 'खो गए हम कहां' में नजर आए थे। इसमें उनके साथ अनन्या पांडे और आदर्श गौरव थे। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।
अब सिद्धांत फिल्म 'युद्धरा' के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करते हुए नजर आएंगे।
इस फिल्म में उनकी जोड़ी मालविका मोहनन के साथ बनी है, जिसे पहली बार देखा जाएगा।
अब निर्माताओं ने 'युद्धरा' का गाना 'सोहनी लगदी' जारी कर दिया है, जिसे जाज धामी और सोना रेले ने अपनी आवाज दी है।
युद्धरा
20 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म
'युद्धरा' एक्शन से भरपूर फिल्म है, जिसकी शूटिंग भारत और विदेशों में की गई है। निर्माताओं ने सिद्धांत को फिल्म में 'एंग्री यंग मैन' के रूप में पेश करने की योजना बनाई है।
इसके निर्देशन की कमान रवि उद्यावर ने संभाली है, जो श्रीदेवी की फिल्म 'मॉम' के निर्देशक थे। इस फिल्म का निर्माण एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले हुआ है।
राघव जुयाल इसमें विलेन की भूमिका में नजर आएंगे। 'युद्धरा' 20 सितंबर, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
SIDDHANT CHATURVEDI - MALAVIKA MOHANAN: 'YUDHRA' PARTY SONG UNVEILS... 20 SEPT RELEASE... Get ready to dance your heart out... #Team #Yudhra - starring #SiddhantChaturvedi, #MalavikaMohanan and #RaghavJuyal - has just dropped the second track from this action-thriller... Get… pic.twitter.com/7upVaWIqAA
— taran adarsh (@taran_adarsh) September 9, 2024