श्वेता मेनन ने AMMA में मचाया भूचाल, इन पर लगाए गंभीर आरोप; संगठन में पड़ी फूट
अभिनेत्री श्वेता मेनन ने एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स (AMMA) के 'पावर ग्रुप' पर मोर्चा खोल दिया है। उनका कहना है कि इस 'पावर ग्रुप' के कुछ सदस्य, जिनका नाम हेमा कमेटी की रिपोर्ट में भी आया है, उन्होंने हाल ही की एक मीटिंग में उनका अपमान करने और उन्हें एसोसिएशन से निकालने की कोशिश की।
श्वेता ने इन पर AMMA का इस्तेमाल सिर्फ अपने निजी फायदे के लिए करने का आरोप भी लगाया है। उन्होंने साफ कहा कि यह कोई राजनीतिक बात नहीं, बल्कि वह सिर्फ ईमानदारी और न्याय चाहती हैं।
AMMA संयोजक रमेश ने दिया इस्तीफा
श्वेता की कानूनी लड़ाई के बाद अदालत ने एड-हॉक कमेटी के काम पर रोक लगा दी, जिसके चलते संयोजक रमेश पीशरोडी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
इस सबके बावजूद, श्वेता द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों पर अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। इस वजह से AMMA अब 2 गुटों में बंट गया है और संगठन में इस बात पर लगातार विवाद चल रहा है कि इसकी अगुवाई कौन करेगा।