NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'खतरों के खिलाड़ी' के बाद अब रोहित शेट्टी की फिल्म में नजर आएंगी श्वेता तिवारी
    मनोरंजन

    'खतरों के खिलाड़ी' के बाद अब रोहित शेट्टी की फिल्म में नजर आएंगी श्वेता तिवारी

    'खतरों के खिलाड़ी' के बाद अब रोहित शेट्टी की फिल्म में नजर आएंगी श्वेता तिवारी
    लेखन नेहा शर्मा
    Mar 30, 2022, 10:02 pm 1 मिनट में पढ़ें
    'खतरों के खिलाड़ी' के बाद अब रोहित शेट्टी की फिल्म में नजर आएंगी श्वेता तिवारी
    श्वेता तिवारी को मिला रोहित शेट्टी की फिल्म का ऑफर

    अभिनेत्री श्वेता तिवारी टीवी के साथ-साथ फिल्मों में भी दिख चुकी हैं। वह अभिनय जगत का लोकप्रिय चेहरा हैं। हालांकि, जो प्रसिद्धि उन्हें टीवी पर मिली, वो बड़े पर्दे पर नहीं मिली। बहरहाल, श्वेता अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल, निर्देशक रोहित शेट्टी ने उन्हें एक बड़ी फिल्म ऑफर की है, जिसके बाद उनके प्रशंसकों की खुशी का ठिकाना नहीं है। श्वेता ने भी इस खबर की पुष्टि की है। आइए जानते हैं क्या जानकारी मिली है।

    श्वेता के दोस्त ने किया सोशल मीडिया पर खुलासा

    श्वेता, रोहित शेट्टी की प्रोडक्शन कंपनी के बैनर तले बन रही एक बड़ी फिल्म में दिखेंगी। श्वेता के बेस्ट फ्रेंड विकास कलंत्री ने उन्हें इसके लिए बधाई दी है। विकास ने श्वेता की वैनिटी वैन का वीडियो शेयर किया है, जिस पर श्वेता के नाम के साथ रोहित शेट्टी प्रोडक्शन लिखा है। विकास ने वीडियो शेयर कर लिखा, 'नई शुरुआत। ऑल द बेस्ट श्वेता तिवारी।' श्वेता ने भी विकास के इस पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है।

    रोहित के शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' में नजर आई थीं श्वेता

    श्वेता को 'खतरों के खिलाड़ी' के 11वें सीजन में देखा गया था। इस शो में श्वेता ने कई खतरनाक स्टंट किए थे, जिन्हें देख दर्शक भी हैरान रह गए थे और रोहित भी श्वेता के फैन हो गए थे। शो में रोहित के साथ श्वेता की काफी अच्छी बॉन्डिंग हो गई थी। श्वेता ने भी हमेशा रोहित के निर्देशन की तारीफ की है और अब अपने पसंदीदा निर्देशक की फिल्म से जुड़ने के बाद श्वेता सातवें आसमान पर हैं।

    एकता कपूर के शो 'कसौटी..' से मिली श्वेता को पहचान

    श्वेता आखिरी बार 'खतरों के खिलाड़ी 11' में दिखी थीं। इससे पहले उन्हें धारावाहिक 'मेरे डैड की दुल्हन' में देखा गया था। श्वेता ने कई टीवी धारावाहिकों में काम किया है। उन्होंने एकता कपूर के धारावाहिक 'कसौटी जिंदगी की' में प्रेरणा का किरदार निभाया था, जिससे वह घर-घर में मशहूर हो गई थीं। असल में उन्हें इसी शो से पहचान मिली थी। श्वेता 'मदहोशी' और 'आबरा का डाबरा' जैसी कई फिल्मों में छोटे-मोटे रोल कर चुकी हैं।

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    श्वेता की तरह उनकी बेटी पलक भी इंडस्ट्री में छाई हुई हैं। उनके म्यूजिक वीडियो 'बिजली बिजली' ने खूब धमाल मचाया था। श्वेता-पलक की ग्लैमरस तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती हैं। 41 की उम्र में भी श्वेता खुद को फिट रखती हैं।

    रोहित शेट्टी की ये फिल्में भी हैं कतार में

    रोहित की फिल्म 'सर्कस' इस साल 15 जुलाई को रिलीज होने वाली है। इसके बाद रोहित, अजय देवगन के साथ फिल्म 'सिंघम 3' पर काम शुरू करेंगे। वह 'गोलमाल 5' को लेकर भी चर्चा में हैं। इस फ्रेंचाइजी की सभी फिल्मों को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। रोहित 'ऑल द बेस्ट' और 'बोल बच्चन' का सीक्वल बनाने की तैयारी में भी हैं। वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अपनी पहली कॉप थ्रिलर वेब सीरीज पर भी काम कर रहे हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    टेलीविजन मनोरंजन
    रोहित शेट्टी
    आगामी फिल्में
    श्वेता तिवारी

    ताज़ा खबरें

    अपने पालतू बिल्ली के साथ आरामदायक हवाई यात्रा करना चाहते हैं तो अपनाएं ये तरीके पालतू जानवर
    अडानी एंटरप्राइजेज ने 20,000 करोड़ रुपये का FPO रद्द किया, लौटाएंगे निवेशकों का पैसा  अडाणी समूह
    भारत के खिलाफ 66 रनों पर सिमटी न्यूजीलैंड टीम, टी-20 अंतरराष्ट्रीय में दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: तीसरे टी-20 मुकाबले में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण  भारतीय क्रिकेट टीम

    टेलीविजन मनोरंजन

    शैलेश लोढ़ा को 'तारक मेहता..' छोड़ने के बाद अभी तक नहीं मिले बकाया पैसे शैलेश लोढ़ा
    अंकित गुप्ता का कास्टिंग काउच पर खुलासा, काम के बदले कही गई थी "समझौते" की बात कास्टिंग काउच
    'तारक मेहता...' के डायरेक्टर मालव राजदा ने किया अपने नए शो का ऐलान  तारक मेहता का उल्टा चश्मा
    बिग बॉस 16: निमृत कौर की कप्तानी बरकरार, जीता 'टिकट टू फिनाले' टास्क बिग बॉस 16

    रोहित शेट्टी

    रोहित शेट्टी की वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' की शूटिंग खत्म, शिल्पा शेट्टी ने दी जानकारी शिल्पा शेट्टी
    'सिंघम अगेन' में अक्षय कुमार की एंट्री, 'सूर्यवंशी' बन लौटेंगे अभिनेता अक्षय कुमार
    रणवीर सिंह होंगे रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' का हिस्सा- रिपोर्ट रणवीर सिंह
    रोहित शेट्टी 'सर्कस' की विफलता और दुर्घटना के बाद हुए भावुक, लिखा प्रेरक पोस्ट सर्कस

    आगामी फिल्में

    सलमान के साथ काम करने को बेताब आमिर, दिया अपने होम प्रोडक्शन की फिल्म का प्रस्ताव आमिर खान
    अंगद बेदी और नेहा धूपिया कॉमेडी फिल्म के लिए आए साथ, पहली बार बनेंगे पति-पत्नी नेहा धूपिया
    जैकी श्रॉफ के जन्मदिन पर सुभाष घई ने किया आगामी फिल्म का ऐलान, साझा किया पोस्ट जैकी श्रॉफ
    फिल्म 'लॉस्ट' का ट्रेलर रिलीज; प्यार, धोखे और राजनीति के बीच उलझीं यामी गौतम यामी गौतम

    श्वेता तिवारी

    कड़वे मोड़ पर टूटे रिश्ते, इन अभिनेत्रियों ने पार्टनर पर लगाया घरेलू हिंसा का आरोप सेलिब्रिटी गॉसिप
    रुबीना से श्वेता तिवारी तक, सफल होने के बावजूद बेरोजगार रहीं ये टीवी अभिनेत्रियां सेलिब्रिटी गॉसिप
    क्या कॉमेडी फिल्म में वरुण के साथ बनने वाली है पलक तिवारी की जोड़ी? बॉलीवुड समाचार
    धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में श्वेता तिवारी पर FIR दर्ज बॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023