LOADING...
सुशांत सिंह राजपूत को याद कर भावुक हुईं बहन श्वेता सिंह कीर्ति, साझा किया अनदेखा वीडियो
सुशांत सिंह राजपूत को याद कर भावुक हुईं बहन (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@sushantsinghrajput)

सुशांत सिंह राजपूत को याद कर भावुक हुईं बहन श्वेता सिंह कीर्ति, साझा किया अनदेखा वीडियो

Jun 14, 2024
12:50 pm

क्या है खबर?

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत भले ही अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनसे जुड़ीं खबरें फिल्मी गलियारों में आती रहती हैं, वहीं उनके प्रशंसक भी उन्हें याद करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। आज यानी 14 जून को सुशांत की चौथी पुण्यतिथि है। इस मौके पर अभिनेता की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक भावुक कर देने वाला वीडियो साझा किया है। इसके साथ उन्होंने लंबा-चौड़ा नोट लिखा है।

नोट

आपकी मृत्यु एक रहस्य बनी हुई है- श्वेता 

श्वेता ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें सुशांत अपनी बहनों के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'भाई, आपको हमें छोड़े हुए 4 साल हो गए हैं और हम अभी भी नहीं जानते कि 14 जून, 2020 को क्या हुआ। आपकी मृत्यु एक रहस्य बनी हुई है। मैं असहाय महसूस करती हूं और सच्चाई के लिए अधिकारियों से अनगिनत बार गुहार लगा चुकी हूं।'

सुशांत

अपने घर में मृत पाए गए थे सुशांत

श्वेता ने आगे लिखा, 'मैं अपना धैर्य खो रही हूं और हार मानने का मन कर रहा है, लेकिन आज, आखिरी बार, मैं हर उस व्यक्ति से पूछना चाहती हूं, जो इस मामले में मदद कर सकता है। अपने दिल पर हाथ रखें और खुद से पूछें। क्या हम यह जानने के लायक नहीं हैं कि हमारे भाई सुशांत के साथ क्या हुआ?' सुशांत 14 जून, 2020 को मुंबई में अपने घर में मृत पाए गए थे।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो