श्वेता पंडित का वेनिस में धमाकेदार डेब्यू, निर्देशक भी हुए कायल
श्वेता पंडित, जिन्हें कई हिंदी फिल्मों में उनके गानों और बिजय नांबियार की फिल्म 'डेविड' और अनिल कपूर के साथ '24' जैसी सीरीज में अभिनय के लिए जाना जाता है, अब अपनी पहली इंटरनेशनल फिल्म 'सक्सेडेरा क्वेस्टा नॉटे' के साथ दुनिया के मंच पर बड़ा कदम रख चुकी हैं।
यह फिल्म हाल ही में वेनिस फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर हुई है। इस फिल्म से श्वेता का जुड़ना उनके पति इवानो फुची की बदौलत मुमकिन हो पाया, जिन्होंने इंडियन प्रोडक्शन का जिम्मा संभाला था।
नानी ने की श्वेता के अभिनय की तारीफ
श्वेता ने बताया कि इस फिल्म पर काम करना उनके लिए एक शानदार अनुभव रहा, खासकर मुंबई आकर काम करने वाली इंटरनेशनल प्रोडक्शन टीम के साथ।
फिल्म के निर्देशक नानी मोरेटी ने खुद उन्हें एक खास नोट भेजा, जिसमें उन्होंने श्वेता के दमदार अभिनय की जमकर तारीफ की।
अपने किरदार के लिए इटैलियन भाषा सीखना भी उनके लिए कोई छोटा काम नहीं था, इसमें उनके पति फुची ने काफी मदद की थी।
यह फिल्म एशकोल नेवो के शॉर्ट-स्टोरी कलेक्शन 'द लोनली वंस' पर आधारित है और इसमें लुई गैरिल और जैस्मिन ट्रिंका जैसे कलाकार भी नज़र आएंगे।