
अभिनेत्री श्रुति हासन का एक्स अकाउंट हैक, प्रशंसकों को खुद दी जानकारी
क्या है खबर?
जानी-मानी अभिनेत्री श्रुति हासन एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, उनका एक्स अकाउंट हैक हो गया है। उन्होंने खुद अपने प्रशंसकों को यह जानकारी दी है। श्रुति ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'मैं आपको बताना चाहती हूं कि मेरे एक्स अकाउंट हैक हो गया है। मैं कुछ भी पोस्ट नहीं कर पा रही हूं, इसलिए जब तक मैं वापस नहीं आ जाती, तब तक उस अकाउंट से किसी ने बात न करें।'
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
#ShrutiHaasan pic.twitter.com/KnXKqHHxg5
— Diksha Sharma (@DikshaS17150327) June 24, 2025
फिल्म
ये हैं श्रुति की आगामी फिल्में
काम के मोर्चे पर बात करें तो श्रुति पिछली बार फिल्म 'सालार: भाग 1' में नजर आई थीं, जिसमें उनके काम को काफी सराहा गया। आने वाले समय में श्रुति कई बड़ी फिल्मों में अभिनय करने वाली हैं। वह जल्द ही फिल्म 'कुली' में नजर आएंगी, जिसके हीरो रजनीकांत हैं। यह फिल्म 14 अगस्त, 2025 को रिलीज होगी। इसके अलावा श्रुति के पास 'ट्रेन' और 'जना नायगन' जैसी फिल्में भी हैं। वह 'सालार: भाग 2' में भी दिखाई देंगी।