Page Loader
श्रिया सरन और शरमन जोशी की 'म्यूजिक स्कूल' का टीजर जारी, इस दिन होगी रिलीज
श्रिया सरन और शरमन जोशी की 'म्यूजिक स्कूल' का टीजर जारी (तस्वीर: ट्विटर/@taran_adarsh)

श्रिया सरन और शरमन जोशी की 'म्यूजिक स्कूल' का टीजर जारी, इस दिन होगी रिलीज

Mar 28, 2023
05:30 pm

क्या है खबर?

श्रिया सरन और शरमन जोशी अपनी आगामी फिल्म 'म्यूजिक स्कूल' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। ऐसे में श्रिया और शरमन के प्रशंसक इसका ब्रेसबी से इंतजार कर रहे हैं। अब फिल्म से जुड़ी एक अहम जानकारी सामने आई हैं। मंगलवार को निर्माताओं ने ऐलान किया कि 'म्यूजिक स्कूल' 12 मई, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। इसके साथ निर्माताओं ने फिल्म का टीजर भी जारी कर दिया है।

शरमन

फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार

फिल्म 'म्यूजिक स्कूल' हिंदी सहित तेलुगू भाषा में रिलीज होगी। यह फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें उस्ताद इलैयाराजा ने संगीत दिया है। इस फिल्म का निर्देशन पापा राव बियाला ने किया है। फिल्म में श्रिया और शरमन के अलावा सुहासिनी मुले, प्रकाश राज, बेंजामिन गिलानी, श्रीकांत अयंगर, विनय वर्मा, मोना अंबेगांवकर, ग्रेसी गोस्वामी, ओजू बरुआ, बग्स भार्गव, मंगला भट्ट, फणी एगोटी और वकार शेख जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए टीजर