श्रिया पिलगांवकर ने पूरी की वीर दास की फिल्म 'बारा नंबर' की शूटिंग, फिर किया ये खुलासा
श्रिया पिलगांवकर ने अपनी आने वाली फिल्म 'बारा नंबर' की शूटिंग पूरी कर ली है। यह एक फाउंड-फुटैज हॉरर फिल्म है, जिसे वीर दास ने निर्देशित किया है और कवि शास्त्री ने निर्मित किया है।
इस फिल्म में शीबा, अतुल कुलकर्णी और अरुणोदय सिंह जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखेंगे। शूटिंग खत्म होने के बाद, श्रिया ने इंस्टाग्राम पर अपनी खुशी जाहिर की और टीम को एक बार फिर साथ काम करने का अवसर देने के लिए शुक्रिया कहा।
श्रिया ने 'बारा नंबर' की शूटिंग पर की बात
श्रिया ने इस शूटिंग के अनुभव को एक 'रिवॉर्डिंग राइड' बताया। उन्होंने कहा कि शूटिंग के दौरान खूब मस्ती हुई, थोड़ा केऑस भी रहा और 'पागलपन के नए स्तर' देखने को मिले।
फिल्म 'बारा नंबर' फाउंड-फुटैज हॉरर जॉनर में एक नयापन लाती है, जिसमें साइकोलॉजिकल ट्विस्ट और एक तनाव भरा माहौल देखने को मिलेगा।
श्रिया ने यह भी बताया कि वह हमेशा से हॉरर जॉनर में काम करना चाहती थीं और उन्हें खुशी है कि अब उन्हें ऐसी कहानियां मिल रही हैं, जो एक-दूसरे से बेहद अलग हैं।
उन्हें इस तरह कुछ नया आजमाना बहुत अच्छा लगा। इसके बाद, वह अपनी मशहूर भूमिका स्वीटी गुप्ता के किरदार में 'मिर्जापुर: द मूवी' में वापसी करेंगी।