श्रेयस तलपड़े की फिल्म 'द इंडिया स्टोरी' कानूनी पचड़े में फंसी, निर्माताओं को नोटिस जारी
क्या है खबर?
श्रेयस तलपड़े और काजल अग्रवाल की आगामी फिल्म 'द इंडिया स्टोरी: स्लो पॉइज़न इन प्रोग्रेस' रिलीज से पहले कानूनी पचड़े का सामना कर रही है। जी स्टूडियोज, MIG प्रोडक्शन एंड स्टूडियोज एलएलपी और फिल्म निर्माताओं के खिलाफ नोटिस जारी हुआ है। 15 जून को यह नोटिस एग्री बिजनेस सेंटर के मालिक भावेश सोढ़ा के वकील हिरण्य पांडे ने भेजा है। आरोप है कि फिल्म के टीजर में भारतीय कृषि के बारे में भ्रामक, मानहानिकारक और अप्रमाणित दावे किए गए हैं।
चुनौती
सोशल मीडिया से फिल्म का टीजर हटाने की मांग
बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, 18 पन्नों के नोटिस में आरोप है कि फिल्म कीटनाशकों के उपयोग, खाद्य पदार्थों में मिलावट और कैंसर से संबंधित आंकड़ों को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाती है। यह भारत के कृषि तंत्र को "धीमे जहर" के स्रोत के रूप में दर्शाती है। इस तरह का चित्रण लाखों भारतीय किसानों, दुग्ध उत्पादकों और मुर्गी पालन व्यवसायों की प्रतिष्ठा धूमिल करता है। उन्होंने टीजर और उससे संबंधित सभी प्रचार सामग्री को डिजिटल प्लेटफॉर्म से तुरंत हटाने की मांग की है।
आग्रह
CBFC को भेजी गई नोटिस की एक कॉपी
शिकायतकर्ता ने नोटिस की एक कॉपी केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) को भेजी है और आग्रह किया है कि फिल्म को प्रमाणपत्र न दिया जाए। कहा गया है कि अगर प्रमाणन हो गया है, तो दाेबारा से रिव्यू किया जाए। नोटिस के जरिए निर्माताओं को 7 दिन का समय दिया गया है और मांगे पूरी न करने पर दीवानी और आपराधिक कार्यवाही करने की चेतावनी दी है। बता दें, फिल्म 'द इंडिया स्टोरी' की रिलीज तारीख 24 जुलाई, 2026 है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए टीजर
KAJAL AGGARWAL - SHREYAS TALPADE: 'THE INDIA STORY' NEW TEASER UNVEILED – 24 JULY 2026 RELEASE… The makers of #TheIndiaStory – starring #KajalAggarwal and #ShreyasTalpade – have unveiled the teaser.
— taran adarsh (@taran_adarsh) June 5, 2026
The film addresses the alarming issue of food adulteration, bringing forth… pic.twitter.com/tnxbQQ2r5c