LOADING...
श्रेयस तलपड़े लेकर आए 'द इंडिया स्टोरी', जानिए कब देगी सिनेमाघरों में दस्तक
श्रेयस तलपड़े की फिल्म का पोस्टर जारी

श्रेयस तलपड़े लेकर आए 'द इंडिया स्टोरी', जानिए कब देगी सिनेमाघरों में दस्तक

May 21, 2026
11:54 am

क्या है खबर?

श्रेयस तलपड़े इन दिनों कॉमेडी फ्रैंचाइजी 'गोलमाल 5' में व्यस्त चल रहे हैं। इस दौरान उनकी एक और नई फिल्म 'द इंडिया स्टोरी' चर्चा में है, जिसका ऐलान पिछले महीने किया गया था। इसमें उनके साथ साउथ अभिनेत्री काजल अग्रवाल नजर आएंगी, जो 'सिंघम' और 'सिकंदर' जैसी फिल्मों से हिंदी दर्शकों की चहेती बन चुकी हैं। सामाजिक और राष्ट्रीय ड्रामा पर आधारित श्रेयस की इस फिल्म का नया पोस्टर जारी किया गया है। साथ में रिलीज तारीख भी आई है।

पोस्टर

फिल्म के जरिए मानवीय त्रासदी को दिखाएंगे अभिनेता

पोस्टर में घास लगी एक जमीन को ताबूत के आकार में दर्शाया गया है। यह फिल्म खेती के दौरान कीटनाशकों और रसायनों के दुरुपयोग के गंभीर मुद्दे और उससे जुड़े बड़े घोटालों को उजागर करने का दावा करती है। इसके जरिए कलाकार प्रशासनिक और कानूनी व्यवस्था की लापरवाहियों पर सवाल उठाते दिखेंगे। फिल्म का निर्देशन चेट्टन डीके ने किया है, जबकि निर्माता-लेखक सागर बी शिंदे हैं। यह 24 जुलाई को हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषा में रिलीज होगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए फिल्म का पोस्टर

Advertisement