जानिए शाहरुख खान ने श्रेयस तलपड़े को अपना पहला घर खरीदने में कैसे की मदद
श्रेयस तल्पाड़े ने हाल ही में एक ऐसी बात बताई है, जिससे कई लोग शायद खुद को जोड़ पाएं। 12 साल इंडस्ट्री में रहने के बावजूद उन्हें घर के लिए लोन नहीं मिल रहा था।
हाल ही में फराह खान के साथ हुई बातचीत में श्रेयस ने बताया कि बैंक को उनके काम का सबूत चाहिए था। बैंक ने उनसे 'ओम शांति ओम' के मुख्य अभिनेता और निर्देशक की चिट्ठी मांगी थी।
शाहरुख खान की चिट्ठी के बाद मिल गया था लोन
जैसे ही फराह को पता चला, उन्होंने तुरंत शाहरुख से वो चिट्ठी लिखवाई। श्रेयस ने जैसे ही ये चिट्ठी बैंक को सौंपी, उनका लोन तुरंत मंजूर हो गया।
इस बात पर फराह ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें तब बहुत हैरानी हुई थी, क्योंकि 'ओम शांति ओम' के लिए श्रेयस को बहुत कम पैसे मिले थे।
फराह का खुलासा
फराह ने यह भी बताया कि 'इकबाल' (2005) के बाद उन्होंने श्रेयस को पहली बार एक जिम में देखा था। बाद में उन्हें 'ओम शांति ओम' में पप्पू का किरादर ऑफर किया गया, जहां श्रेयस और शाहरुख दोनों ही मौके पर अपनी तरफ से कुछ भी बोलने में माहिर थे।
फराह के मुताबिक, इस फिल्म ने बॉलीवुड की मार्केटिंग के तरीके ही बदल दिए। आज टीवी पर प्रमोशन या म्यूजिक लॉन्च जैसे कार्यक्रम आम बात हैं, लेकिन उस समय 'ओम शांति ओम' ने ही इनकी शुरुआत की थी।