'लॉक अप 2' से श्रेष्ठा अय्यर बेघर, कंगना-रितेश की फटकार के बाद राम कपूर बोले- मुझे बाहर निकालो
नेटफ्लिक्स इंडिया के रियलिटी शो 'लॉक अप' का पहला 'जजमेंट डे' एपिसोड काफी ड्रामे से भरा रहा। इस हफ्ते श्रेष्ठा अय्यर को शो से बाहर होना पड़ा है। वे बॉटम-3 में आ गई थीं, जहां बाकी प्रतियोगियों ने अकांक्षा चमोला को बचाने के लिए वोट दिया, जिससे श्रेष्ठा का सफर यहीं खत्म हो गया, वहीं माधुरी जैन ग्रोवर ने शो के नियम के मुताबिक अपने एक राज से पर्दा हटाकर खुद को बाहर होने से बचा लिया।
राम कपूर ने मांगी 'लॉक अप 2' से बाहर निकलने की इजाजत
शो में एक और बड़ा ट्विस्ट तब आया, जब एक्टर राम कपूर ने खुद शो छोड़ने की गुजारिश कर दी। दरअसल, होस्ट कंगना रनौत और रितेश देशमुख ने उन्हें शो में कम सक्रिय रहने के लिए टोका था। इस पर राम कपूर ने कहा, "मुझसे गलती हुई है... प्लीज मुझे शो से बाहर कर दो।" हालांकि, रितेश देशमुख ने उन्हें अपने फैसले पर दोबारा सोचने की सलाह दी, लेकिन सेट पर बजट की दिक्कतों की वजह से चल रहे तनाव ने माहौल को काफी परेशान कर रखा था।