LOADING...
श्रद्धा कपूर को इन किरदारों ने बनाया तारीफ का हकदार, फिल्मों को मिली जबरदस्त रेटिंग
श्रद्धा कपूर के कुछ यादगार किरदार

श्रद्धा कपूर को इन किरदारों ने बनाया तारीफ का हकदार, फिल्मों को मिली जबरदस्त रेटिंग

Mar 03, 2026
11:41 am

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर 3 मार्च, 2026 को 38 साल की हो गई हैं। फिल्मी पर्दे पर अभिनेत्री जब-जब आईं हैं, उन्होंने अपनी मासूमियत और बेहतरीन अदाकारी से हमेशा ही अपने फैंस का दिल जीता है। श्रद्धा ने अपने करियर की शुरुआत रोमांटिक किरदार को निभाकर की, लेकिन जल्द ही उन्होंने सशक्त और स्वतंत्र किरदारों को निभाकर हर किसी से भरपूर तारीफ हासिल कर ली। आइए उनके जन्मदिन पर कुछ ऐसे ही किरदारों पर एक नजर डालते हैं।

#1

'आशिकी 2 की आरोही'

श्रद्धा को लोकप्रियता दिलाने वाली उनकी फिल्म 'आशिकी 2' रही है जिसे IMDb पर 7.1 की रेटिंग से नवाजा गया है। साल 2013 में रिलीज हुई इस फिल्म में उन्होंने 'आरोही' नाम का किरदार निभाया था जो उनके करियर की सबसे यादगार भूमिकाओं में से एक है। अपनी मासूमियत और दमदार अभिनय से अभिनेत्री ने देशभर के दर्शकों के दिलों को गहराई से छू लिया था। मोहित सूरी की इस फिल्म में श्रद्धा के साथ आदित्य रॉय कपूर थे।

#2

'एक विलेन की आयशा'

फिल्म 'एक विलेन' में 'आयशा वर्मा' नाम का किरदार निभाते हुए श्रद्धा ने अपनी प्रस्तुति दर्शकों के सामने पेश की थी। यही कारण था कि आलोचकों ने उनके "फ्रेश लुक" और पर्दे पर उनकी शानदार एनर्जी की तारीफ की थी। यह उनके करियर की पहली रोमांचक-थ्रिलर फिल्म है जिसे IMDb पर 6.6 की रेटिंग दी गई है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य किरदार में नजर आए हैं, जबकि रितेश देशमुख ने विलेन बनकर अपनी छाप छोड़ी।

Advertisement

#3

'ABCD 2 की विन्नी'

रेमो डिसूजा की फिल्म 'ABCD 2' में श्रद्धा ने एक स्ट्रीट डांसर विन्नी का किरदार निभाया था। यह फिल्म अभिनेत्री और उनके फैंस के लिए इसलिए भी काफी खास रही है, क्योंकि इसमें श्रद्धा ने न सिर्फ अपना अभिनय प्रदर्शन किया है, बल्कि जबरदस्त डांस दिखाकर भी लोगों का दिल पिघलाया है। फिल्म में वरुण धवन के साथ उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। वहीं इसे 5.4 की IMDb रेटिंग मिली है।

Advertisement

#4

'स्त्री की रहस्यमयी महिला'

श्रद्धा की यादगार फिल्मों में 'स्त्री' का नाम भी शामिल है जिसमें उन्होंने एक रहस्यमयी महिला का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल बखूबी जीता। अपने गहन सूक्ष्म किरदार के साथ, फिल्म के डरावने माहौल को उन्होंने बड़ी ही खूबसूरती से संतुलित किया है। यहां कहना गलत नहीं होगा कि अभिनेत्री ने एक कलाकार के तौर पर इस फिल्म में खुद को साबित किया। 'स्त्री' को IMDb पर 7.5 की रेटिंग मिली है, जबकि दूसरी कड़ी को 6.9 रेटिंग मिली है।

Advertisement