Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
सिद्धू मूसेवाला
गायक केके
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / क्या बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ से अलग हो गईं श्रद्धा कपूर?
मनोरंजन

क्या बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ से अलग हो गईं श्रद्धा कपूर?

क्या बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ से अलग हो गईं श्रद्धा कपूर?
लेखन नेहा शर्मा
Mar 24, 2022, 10:37 pm 3 मिनट में पढ़ें
क्या बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ से अलग हो गईं श्रद्धा कपूर?
श्रद्धा कपूर और रोहन श्रेष्ठ का हुआ ब्रेकअप

एक तरफ श्रद्धा कपूर और रोहन श्रेष्ठ की शादी का प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तो दूसरी तरफ अब जो खबर आ रही है, उससे बेशक इस जोड़ी के प्रशंसकों का दिल टूटने वाला है। दरअसल, श्रद्धा और रोहन की राहें अलग-अलग हो चुकी हैं। लगभग चार साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद उनका ब्रेकअप हो गया है। हालांकि, पिछले दिनों दोनों के बीच नजदीकियों से गपशप गली गुलजार थी। आइए जानते हैं क्या जानकारी मिली है।

रिपोर्ट
श्रद्धा के बर्थडे सेलिब्रेशन में शामिल नहीं हुए रोहन

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, श्रद्धा और रोहन के रास्ते अब अलग हो गए हैं। रोहन के एक करीबी सूत्र ने बताया कि इस साल श्रद्धा ने अपना जन्मदिन गोवा में परिवार के साथ मनाया और रोहन फ्री होने के बावजूद इस सेलिब्रेशन का हिस्सा नहीं बने, जबकि वह इस खास दिन में श्रद्धा के साथ होते थे। जनवरी से ही दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा था। श्रद्धा और रोहन के बीच चीजें सुलझ नहीं रही थीं।

अलगाव
फरवरी में श्रद्धा ने किया ब्रेकअप

मतभेद बढ़ते देख श्रद्धा ने आखिरकार अपना यह रिश्ता खत्म करने का फैसला किया। रिपोर्ट में कहा गया है कि फरवरी में उनका ब्रेकअप हो गया था। श्रद्धा से दूर होने के बाद खासतौर पर रोहन बेहद आहत हैं। अब इस खबर में कितनी सच्चाई है, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। हालांकि, श्रद्धा ने कभी रोहन के साथ अपने अफेयर की बात स्वीकार नहीं की। ऐसे में वह ब्रेकअप के बारे में कुछ कहेंगी, यह कहना मुश्किल है।

सहमति
परिवारवालों ने दे दी थी श्रद्धा-रोहन के रिश्ते को मंजूरी

पिछले दिनों श्रद्धा की मौसी पद्मिनी कोल्हापुरे ने अभिनेत्री की शादी को लेकर हिंट दिया था। दूसरी तरफ शक्ति कपूर ने कहा था, "रोहन के साथ हमारे पारिवारिक रिश्ते हैं। वह अक्सर हमारे घर आता है, लेकिन उसने कभी श्रद्धा का हाथ नहीं मांगा। अगर श्रद्धा मुझसे कहती है कि उसने अपने लिए जीवन साथी चुन लिया है तो मुझे कोई आपत्ति नहीं होगी।" रोहन के पिता ने भी कहा था कि उन्हें इस रिश्ते से कोई आपत्ति नहीं है।

जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

रोहन श्रेष्ठ एक जाने-माने फोटोग्राफर हैं। उनके पिता भी अपने जमाने के बड़े फोटोग्राफर रहे हैं। रोहन ने न्यूयॉर्क एकेडमी से फोटोग्राफी की बारीकियां सीखीं। वह करीना कपूर खान से लेकर रणवीर सिंह और शाहरुख खान जैसे कई बड़े सितारों का फोटोशूट कर चुके हैं।

अफेयर
आदित्य रॉय कपूर और फरहान अख्तर से जुड़ चुका है श्रद्धा का नाम

रोहन से पहले आदित्य रॉय कपूर और फरहान अख्तर के साथ श्रद्धा का नाम जुड़ा। आदित्य-श्रद्धा ने पहली बार फिल्म 'आशिकी 2' में साथ काम किया था, जिसके बाद उनके अफेयर की खबरें सामने आई थीं। हालांकि, 2016 में उनका ब्रेकअप हो गया। फरहान अख्तर के साथ श्रद्धा की नजदीकियों ने भी जमकर सुर्खियां बटोरीं। दोनों फिल्म 'रॉकऑन 2' के सेट पर एक-दूसरे के करीब आए थे, लेकिन परिवार के कहने पर श्रद्धा ने फरहान से दूरी बना ली।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
नेहा शर्मा
नेहा शर्मा
Twitter
मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन करते ही हिन्दुस्तान अखबार से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और खबरों की दुनिया से मुखातिब हुईं। सात साल हिन्दुस्तान से जुड़े रहने के दौरान विशेषतौर पर मनोरंजन जगत की खबरों पर पकड़ मजबूत की। मार्च, 2021 में न्यूबाइट्स के साथ डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक नई शुरुआत की, जिसके जरिए मुख्य रूप से मनोरंजन समाचार आप तक पहुंचा रही हूं।
ताज़ा खबरें
बॉलीवुड समाचार
श्रद्धा कपूर
ताज़ा खबरें
कर्नाटक: शख्स ने 100 किलो का केक काटकर कुत्ते का जन्मदिन मनाया, 4,000 लोगों को दावत
कर्नाटक: शख्स ने 100 किलो का केक काटकर कुत्ते का जन्मदिन मनाया, 4,000 लोगों को दावत अजब-गजब
शिवसेना के 'तीर-कमान' पर दावा जताने के लिए एकनाथ शिंदे को क्या-क्या करना होगा?
शिवसेना के 'तीर-कमान' पर दावा जताने के लिए एकनाथ शिंदे को क्या-क्या करना होगा? राजनीति
रणजी ट्रॉफी में कितनी होती है खिलाड़ियों की कमाई? जानें पूरी सैलरी
रणजी ट्रॉफी में कितनी होती है खिलाड़ियों की कमाई? जानें पूरी सैलरी खेलकूद
नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन लेना होगा सस्ता, ऐड-सपोर्टेड प्लान पर काम कर रही है कंपनी
नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन लेना होगा सस्ता, ऐड-सपोर्टेड प्लान पर काम कर रही है कंपनी टेक्नोलॉजी
'जुग जुग जियो' ने पहले दिन कमाए करीब 9 करोड़ रुपये, IMDb पर मिली 9.1 रेटिंग्स
'जुग जुग जियो' ने पहले दिन कमाए करीब 9 करोड़ रुपये, IMDb पर मिली 9.1 रेटिंग्स मनोरंजन
बॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड में पूरे हुए शाहरुख के 30 साल, इन फिल्मों से बने 'किंग ऑफ रोमांस'
बॉलीवुड में पूरे हुए शाहरुख के 30 साल, इन फिल्मों से बने 'किंग ऑफ रोमांस' मनोरंजन
अर्जुन कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​दोनों शादी के लिए तैयार हैं- वरुण धवन
अर्जुन कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​दोनों शादी के लिए तैयार हैं- वरुण धवन मनोरंजन
राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पर विवादित टिप्पणी, राम गोपाल के खिलाफ शिकायत दर्ज
राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पर विवादित टिप्पणी, राम गोपाल के खिलाफ शिकायत दर्ज मनोरंजन
सच्ची प्रेम कहानी पर आधारित हैं ये बॉलीवुड की फिल्में
सच्ची प्रेम कहानी पर आधारित हैं ये बॉलीवुड की फिल्में मनोरंजन
वरुन धवन ने खरीदी मर्सिडीज बेंज GLS SUV, जानें क्या है कार की कीमत
वरुन धवन ने खरीदी मर्सिडीज बेंज GLS SUV, जानें क्या है कार की कीमत ऑटो
और खबरें
श्रद्धा कपूर
ड्रग्स केस में फंसे सिद्धांत कपूर, जानिए उनसे जुड़ी अहम बातें
ड्रग्स केस में फंसे सिद्धांत कपूर, जानिए उनसे जुड़ी अहम बातें मनोरंजन
द इम्मॉर्टल्स ऑफ मेलुहा: कृति या श्रद्धा, वेब सीरीज में किसे मिलेगा सती का रोल?
द इम्मॉर्टल्स ऑफ मेलुहा: कृति या श्रद्धा, वेब सीरीज में किसे मिलेगा सती का रोल? मनोरंजन
राजामौली की फिल्म 'RRR' को ठुकरा चुकी हैं ये अभिनेत्रियां
राजामौली की फिल्म 'RRR' को ठुकरा चुकी हैं ये अभिनेत्रियां मनोरंजन
रणबीर-श्रद्धा अभिनीत लव रंजन की फिल्म के सेट पर हंगामा, जानिए कारण
रणबीर-श्रद्धा अभिनीत लव रंजन की फिल्म के सेट पर हंगामा, जानिए कारण मनोरंजन
श्रद्धा कपूर के बारे में ये  पांच दिलचस्प बातें नहीं जानते होंगे आप
श्रद्धा कपूर के बारे में ये पांच दिलचस्प बातें नहीं जानते होंगे आप मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022