Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
सिद्धू मूसेवाला
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / क्या श्रद्धा कपूर भी करने वाली हैं शादी? मौसी पद्मिनी कोल्हापुरे ने दिया हिंट
मनोरंजन

क्या श्रद्धा कपूर भी करने वाली हैं शादी? मौसी पद्मिनी कोल्हापुरे ने दिया हिंट

क्या श्रद्धा कपूर भी करने वाली हैं शादी? मौसी पद्मिनी कोल्हापुरे ने दिया हिंट
लेखन नेहा शर्मा
Dec 08, 2021, 07:15 pm 3 मिनट में पढ़ें
क्या श्रद्धा कपूर भी करने वाली हैं शादी? मौसी पद्मिनी कोल्हापुरे ने दिया हिंट

एक तरफ जहां कैटरीना कैफ और विक्की की शादी की खबरों से गपशप गली गुलजार है, वहीं अब सुनने में आ रहा है कि अभिनेत्री श्रद्धा कपूर भी अपने बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ के साथ अपने रिश्ते को शादी का नाम दे सकती हैं। हालांकि, उनकी शादी की खबर पहले भी मीडिया में कई बार आ चुकी है, लेकिन इस बार श्रद्धा कपूर की मौसी और अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे ने इस ओर इशारा किया है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।

पोस्ट
पद्मिनी ने सोशल मीडिया पर किया ये कमेंट

श्रद्धा और सेलेब्रिटी फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, श्रद्धा ने अपने इस रिश्ते को अभी सार्वजनिक नहीं किया है। पद्मिनी कोल्हापुरे ने हाल ही में 'ये गलियां ये चौबारा' गाना का नया वर्जन लॉन्च किया। श्रद्धा ने यह सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस पर पद्मिनी ने लिखा, 'मैं तुम्हारी और वेदिका की शादी में यही गाना गाने जा रही हूं।' इससे श्रद्धा की शादी की चर्चा फिर तेज हो गई है।

बयान
पद्मिनी के दिल के बेहद करीब है 'ये गलियां..'

पद्मिनी ने कहा, "जिस दिन मैंने इस गाने को शॉट किया, तभी से यह गाना मेरे दिल के बेहद करीब रहा है। मैं हमेशा से ही अपनी बेटी के स्पेशल डे पर इस गाने को गाना चाहती थी। मेरे लिए श्रद्धा और वेदिका दोनों ही मेरी बेटियां हैं।" उन्होंने कहा, "मैं अपने बेटे प्रियांक की शादी में यह गाना गुनगुनाना चाहती थी, लेकिन तब यह रिलीज नहीं हुआ था। मैं इसके जरिए मां और बेटी की बॉन्डिंग दिखाना चाहती हूं।"

जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस (बोनस इंफो)

पद्मिनी कोल्हापुरे श्रद्धा की मां शिवांगी कोल्हापुरे की बहन हैं। पद्मिनी ने अपने करियर में 'प्रेम रोग' और 'इंसाफ का तराजू' जैसी कई फिल्मों में काम किया। वह एक बेहतरीन सिंगर भी हैं। श्रद्धा के साथ उनकी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं।

कुबूलनामा
शक्ति कपूर को नहीं बेटी के रिश्ते से आपत्ति

एक इंटरव्यू में शक्ति कपूर ने कहा था, "रोहन के साथ हमारे पारिवारिक रिश्ते हैं। मैं उसके पिता को कई सालों से जानता हूं। रोहन अक्सर हमारे घर आता है, लेकिन उसने कभी शादी के लिए श्रद्धा का हाथ नहीं मांगा। दोनों बचपन के दोस्त हैं।" उन्होंने कहा, "वैसे भी आज के बच्चे ये चीजें खुद ही तय करते हैं। अगर श्रद्धा मुझसे कहती है कि उसने अपने लिए जीवन साथी चुन लिया है तो मुझे कोई आपत्ति नहीं होगी।"

बयान
क्या बोले थे रोहन के पिता?

दोनों की शादी से जुड़े सवाल के जवाब में रोहन श्रेष्ठ के पिता ने कहा था, "अगर दोनों एक दूसरे को पसंद करते हैं और साथ आने का फैसला करते हैं तो यह अच्छी बात है। दोनों मैच्योर हैं अपना निर्णय सोच-समझकर ही रहेंगे।" उन्होंने कहा, "अगर मेरी पसंद की बात करें तो मुझे इस रिश्ते से कोई आपत्ति नहीं है। अगर वे शादी करना चाहते हैं तो मैं खुशी-खुशी उनके लिए सब कुछ करने को तैयार हूं।"

जानकारी
वरुण ने भी किया था श्रद्धा-रोहन की शादी का इशारा

इस साल जनवरी में वरुण धवन को शादी की बधाई देते हुए श्रद्धा कपूर ने एक पोस्ट शेयर किया था। साथ ही रोहन श्रेष्ठ ने भी उन्हें शादी की शुभकामनाएं दी थीं। इस पर वरुण ने लिखा था, 'सचमुच उम्मीद है अगला नंबर तुम्हारा होगा।'

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
नेहा शर्मा
नेहा शर्मा
Twitter
मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन करते ही हिन्दुस्तान अखबार से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और खबरों की दुनिया से मुखातिब हुईं। सात साल हिन्दुस्तान से जुड़े रहने के दौरान विशेषतौर पर मनोरंजन जगत की खबरों पर पकड़ मजबूत की। मार्च, 2021 में न्यूबाइट्स के साथ डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक नई शुरुआत की, जिसके जरिए मुख्य रूप से मनोरंजन समाचार आप तक पहुंचा रही हूं।
ताज़ा खबरें
बॉलीवुड समाचार
श्रद्धा कपूर
ताज़ा खबरें
बिहार: आज मंत्रीमंडल का विस्तार करेंगे नीतीश कुमार, राजद को मिल सकते हैं 15 मंत्री पद
बिहार: आज मंत्रीमंडल का विस्तार करेंगे नीतीश कुमार, राजद को मिल सकते हैं 15 मंत्री पद राजनीति
ट्रायम्फ ने अपने पोर्टफोलियो में शामिल की नई रेट्रो बाइक, जानिए इसके फीचर्स
ट्रायम्फ ने अपने पोर्टफोलियो में शामिल की नई रेट्रो बाइक, जानिए इसके फीचर्स ऑटो
राजस्थान: चोर होने के शक में व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में तनाव
राजस्थान: चोर होने के शक में व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में तनाव देश
जिम्बाब्वे बनाम भारत: आंकड़ों में वनडे सीरीज का प्रीव्यू, बन सकते हैं ये रिकॉर्ड्स
जिम्बाब्वे बनाम भारत: आंकड़ों में वनडे सीरीज का प्रीव्यू, बन सकते हैं ये रिकॉर्ड्स खेलकूद
TVS लाएगी हाइड्रोजन से चलने वाला iQube स्कूटर, सामने आई ये जानकारी
TVS लाएगी हाइड्रोजन से चलने वाला iQube स्कूटर, सामने आई ये जानकारी ऑटो
बॉलीवुड समाचार
अगले साल 28 सितंबर को रिलीज होगी प्रभास की फिल्म 'सालार'
अगले साल 28 सितंबर को रिलीज होगी प्रभास की फिल्म 'सालार' मनोरंजन
जॉन अब्राहम ने नई फिल्म 'तारिक' का किया ऐलान, अगले स्वतंत्रता दिवस पर होगी रिलीज
जॉन अब्राहम ने नई फिल्म 'तारिक' का किया ऐलान, अगले स्वतंत्रता दिवस पर होगी रिलीज मनोरंजन
स्वतंत्रता दिवस पर सिनेमाघरों में फिर रिलीज हुई फिल्म 'जुग जुग जियो'
स्वतंत्रता दिवस पर सिनेमाघरों में फिर रिलीज हुई फिल्म 'जुग जुग जियो' मनोरंजन
'ऐ वतन' से 'रंग दे बसंती' तक, देशभक्ति के जज्बे को पैदा करते हैं ये गाने
'ऐ वतन' से 'रंग दे बसंती' तक, देशभक्ति के जज्बे को पैदा करते हैं ये गाने मनोरंजन
'लगान' से 'बॉर्डर' तक, देशभक्ति से सराबोर कर देंगी ये बॉलीवुड फिल्में
'लगान' से 'बॉर्डर' तक, देशभक्ति से सराबोर कर देंगी ये बॉलीवुड फिल्में मनोरंजन
और खबरें
श्रद्धा कपूर
'तेजाब' की रीमेक में दिख सकती है कार्तिक आर्यन और श्रद्धा कपूर की जोड़ी
'तेजाब' की रीमेक में दिख सकती है कार्तिक आर्यन और श्रद्धा कपूर की जोड़ी मनोरंजन
रणबीर-श्रद्धा अभिनीत लव रंजन की फिल्म के सेट पर लगी आग, एक की मौत
रणबीर-श्रद्धा अभिनीत लव रंजन की फिल्म के सेट पर लगी आग, एक की मौत मनोरंजन
रणबीर से करीना तक, इन स्टारकिड्स की डेब्यू फिल्म को नहीं मिली सफलता
रणबीर से करीना तक, इन स्टारकिड्स की डेब्यू फिल्म को नहीं मिली सफलता मनोरंजन
ड्रग्स केस में फंसे सिद्धांत कपूर, जानिए उनसे जुड़ी अहम बातें
ड्रग्स केस में फंसे सिद्धांत कपूर, जानिए उनसे जुड़ी अहम बातें मनोरंजन
द इम्मॉर्टल्स ऑफ मेलुहा: कृति या श्रद्धा, वेब सीरीज में किसे मिलेगा सती का रोल?
द इम्मॉर्टल्स ऑफ मेलुहा: कृति या श्रद्धा, वेब सीरीज में किसे मिलेगा सती का रोल? मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
अंतरिक्ष भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022