NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / श्रद्धा कपूर और रोहन श्रेष्ठ की शादी की खबरों को शक्ति कपूर ने किया खारिज
    अगली खबर
    श्रद्धा कपूर और रोहन श्रेष्ठ की शादी की खबरों को शक्ति कपूर ने किया खारिज

    श्रद्धा कपूर और रोहन श्रेष्ठ की शादी की खबरों को शक्ति कपूर ने किया खारिज

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Jan 28, 2021
    02:04 pm

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी के बाद 33 वर्षीय अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और उनके कथित ब्वॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ की शादी की खबरें भी चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

    अब श्रद्धा कपूर के पिता और अभिनेता शक्ति कपूर ने अपनी बेटी की शादी की खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

    शक्ति कपूर ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया है।

    आइए जानें उन्होंने क्या कुछ कहा।

    शुरुआत

    वरुण की प्रतिक्रिया ने दिया अफवाहों को जन्म

    दरअसल, वरुण धवन ने अपनी शादी की बधाई के जवाब में रोहन श्रेष्ठ को उनके रिलेशनशिप को लेकर प्रतिक्रिया देकर अफवाहों का बाजार गर्म कर दिया था।

    रोहन के बधाई सन्देश पर वरुण ने लिखा था, 'आशा है कि आप भी तैयार हैं।'

    इसके बाद लोग कयास लगाने लगे कि रोहन और श्रद्धा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

    रोहन और श्रद्धा कपूर रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, दोनों ने कभी इसे खुले तौर पर कबूल नहीं किया।

    बयान

    हर कोई जीवनसाथी चुनने के लिए स्वतंत्र- शक्ति

    ई-टाइम्स के साथ इंटरव्यू में शक्ति ने कहा कि श्रद्धा किसी से भी शादी कर सकती है। हर कोई अपना जीवनसाथी चुनने के लिए स्वतंत्र है।

    उन्होंने आगे कहा कि वह रोहन के साथ श्रद्धा के रिश्ते के बारे में नहीं जानते और उन्हें नहीं पता कि वे दोनों (श्रद्धा और रोहन) एक-दूसरे के बारे में गंभीर हैं या नहीं।

    शक्ति ने कहा कि उन्हें नहीं पता इंटरनेट पर क्यों यह सब चल रहा है।

    बयान

    शक्ति ने रोहन व श्रद्धा को बताया बचपन का दोस्त

    शक्ति ने कहा, "कपूर और रोहन के परिवारों में मित्रता है। रोहन एक बहुत अच्छा लड़का है और वह बचपन से मेरे घर आता रहा है। श्रद्धा ने मुझे नहीं बताया कि वह उससे शादी करने की योजना बना रही है। मेरे लिए वे दोनों अभी भी सिर्फ बचपन के दोस्त ही हैं।"

    शक्ति ने आगे कहा कि वह हमेशा श्रद्धा के साथ खड़े होंगे और किसी भी परिस्थिति में उनका समर्थन करेंगे।

    जानकारी

    2020 में भी चर्चा में रहीं रोहन और श्रद्धा की शादी की खबरें

    कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि रोहन और श्रद्धा 2020 में शादी के बंधन में बंधने की योजना बना रहे थे। हालांकि, उन्होंने इन अफवाहों को खारिज कर दिया और कहा था कि वो फिलहाल काम में ज्यादा व्यस्त हैं।

    परिचय

    कौन हैं रोहन श्रेष्ठ?

    रोहन श्रेष्ठ फिल्म जगत के प्रसिद्ध सेलिब्रिटी फोटोग्राफर हैं। उनके पिता राकेश श्रेष्ठ भी मशहूर फिल्म फोटोग्राफर थे।

    कॉलेज में पढ़ाई के समय और अपने पिता से उन्होंने फोटोग्राफी की बारीकियों को सीखा।

    35 वर्षीय रोहन ने कई प्रसिद्ध हस्तियों के लिए काम किया है। उन्होंने प्रमुख पब्लिकेशन्स के कवर और एडिटोरियल के लिए अपनी सेवाएं दी हैं।

    फोटोग्राफी के अलावा रोहन स्कूबा डाइवर और ट्रैवलर के रूप में भी अपनी पहचान बना चुके हैं।

    जानकारी

    इस प्रोजेक्ट की शूटिंग में व्यस्त हैं श्रद्धा

    अभी श्रद्धा दिल्ली में हैं और 'लव रंजन' की रोमांटिक ड्रामा की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर भी श्रद्धा के साथ अभिनय करते दिखेंगे। बोनी कपूर इस फिल्म से अपने अभिनय की शुरुआत करने जा रहे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    दिल्ली
    सोशल मीडिया
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    मुंबई

    मुंबई: शिवसेना नेता की धमकी के बाद मिठाई की दुकान के संचालक ने ढका 'कराची' नाम महाराष्ट्र
    मुंबई में नए साल तक आ सकती है कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: हरियाणा में 30 नवंबर तक बंद रहेंगे स्कूल, मुंबई में 31 दिसंबर तक रोक हरियाणा
    बढ़ते कोरोना वायरस मामलों के बीच बंद हो सकती है दिल्ली-मुंबई उड़ान और ट्रेन सेवा दिल्ली

    दिल्ली

    दिल्ली: 10वीं और 12वीं कक्षाओें के लिए 18 जनवरी से खुलेंगे स्कूल दिल्ली सरकार
    बर्ड फ्लू: उत्तरी और दक्षिणी दिल्ली नगर निगमों ने लगाई चिकन की बिक्री पर रोक अरविंद केजरीवाल
    दिल्ली: हफ्ते में चार दिन लगाई जाएगी कोरोना वैक्सीन, शुरूआत में होंगे 81 केंद्र अरविंद केजरीवाल
    बर्ड फ्लू: दिल्ली में फिर खुले पोल्ट्री बाजार, मुर्गों के आयात पर लगी रोक भी हटी अरविंद केजरीवाल

    सोशल मीडिया

    तबलीगी जमात मामला: अभिव्यक्ति की आजादी का हो रहा सबसे अधिक दुरुपयोग- सुप्रीम कोर्ट केंद्र सरकार
    दिल्ली: चार महीनों से वेतन का इंतजार कर रहे हिंदू अस्पताल के डॉक्टर हड़ताल पर दिल्ली
    अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के पासवर्ड भूल गए हैं तो ऐसे करें रीसेट टेक्नोलॉजी
    ट्रंप के भारत को गंदा कहने पर बिडेन बोले- दोस्तों के बारे में ऐसा नहीं बोलते नरेंद्र मोदी

    मनोरंजन

    प्रसिद्ध भजन गायक नरेंद्र चंचल का 80 साल की उम्र में निधन ट्विटर
    लेखा वाशिंगटन के साथ अफेयर के कारण पत्नी से अलग हुए इमरान खान- रिपोर्ट मुंबई
    अक्षय कुमार ने किया 'बच्चन पांडे' की रिलीज का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक अक्षय कुमार
    'लवयात्री' की अभिनेत्री वरीना हुसैन कर सकती हैं दक्षिण भारतीय फिल्मों में डेब्यू मुंबई
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025