कौन हैं शोभाना? 'रामायण' में कैकेसी बन मचा रही तहलका
अभिनेत्री शोभाना, जिन्होंने 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है, हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'रामायण' में रावण की मां कैकेसी का किरदार निभा रही हैं।
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में यश और रणबीर कपूर मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।
फिल्म अपनी भव्यता और दमदार अभिनय के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जिसमें शोभाना का किरदार कई दर्शकों के लिए बेहद खास बन गया है।
शोभाना हो चुकी हैं पद्म भूषण से सम्मानित
केरलम के एक मलयाली परिवार में जन्मीं शोभाना ने अपने करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप में की थी।
उन्हें फिल्म 'मनिचित्रथाझु' और 'मित्र, माय फ्रेंड' के लिए राष्ट्रिय फिल्म पुरस्कार भी मिल चुके हैं। वह एक मशहूर भरतनाट्यम नृत्यांगना भी हैं और उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है।
इसके अलावा, उन्होंने 1991 में 'कलारपणा' नाम से एक डांस स्कूल शुरू किया था, जहां 600 से ज्यादा छात्रों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। यह बताता है कि उन्होंने भारतीय कला को पर्दे पर और पर्दे के बाहर भी कितना निखारा है।